विष्णुपद मंदिर मामला : सरकार और मंदिर प्रबंधन समिति 22 तक बताये कैसे हो मंदिर का प्रबंधन : पटना हाईकोर्ट

Updated at : 15 Sep 2020 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
विष्णुपद मंदिर मामला : सरकार और मंदिर प्रबंधन समिति 22 तक बताये कैसे हो मंदिर का प्रबंधन : पटना हाईकोर्ट

पटना : गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के मामले पर पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और मंदिर प्रबंधन समिति को विचार विमर्श कर 22 सितंबर तक यह बताने को कहा कि मंदिर का प्रबंधन आगे कैसे हो.

चीफ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने गौरव कुमार सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया.

कोर्ट ने कहा कि यह मंदिर सदियों पुराना है, जहां तीर्थयात्री अपनी धार्मिक भावनाओं को पूरा करने आते हैं. इस मंदिर से आमलोगों की आस्था भी जुड़ी हुई हैं. कोर्ट ने कहा कि मंदिर के पंडों के हितों का भी ख्याल रखा जायेगा.

इस जनहित याचिका में मांग की गयी थी कि राज्य सरकार इस मंदिर को अपने नियंत्रण में लेकर इसका प्रबंधन के लिए श्राइन बोर्ड का गठन करें, ताकि माता वैष्णो देवी या बाला जी मंदिर के प्रबंधन बोर्ड जैसा यहां भी प्रबंध हो.

याचिका में यह भी कहा गया है कि विष्णुपद मंदिर की संपत्ति को सार्वजनिक संपत्ति घोषित किया जाये, क्योंकि ये निजी संपत्ति नहीं है. इस मामले पर 22 सिंतबर को फिर सुनवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन