पटना में CDPO ज्योति कुमारी के ठिकानों पर विजलेंस की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
पटना में CDPO ज्योति कुमारी के ठिकानों पर विजलेंस की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी

पटना में निगरानी विभाग ने आज मंगलवार को एक और अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. धनरुआ की सीडीपीओ ज्‍योति कुमारी के ठिकानों पर रेड मारा गया है.

विज्ञापन

पटना में निगरानी विभाग के रडार पर एक और अधिकारी चढ़ चुकी हैं. आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजलेंस की टीम ने मंगलवार सुबह धनरुआ की सीडीपीओ ज्‍योति कुमारी के आवास पर छापेमारी की है. पटना के आरपीएस मोड़ स्थित आवास पर छापेमारी की जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 22 नवंबर को विशेष निगरानी इकाई ने धनरुआ सीडीपीओ ज्‍योति कुमारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था. जिसके आलोक में आज ये छापेमारी की जा रही है. निगरानी की टीम मंगलवार सुबह जब सीडीपीओ के घर पर पहुंची तो हड़कंप मच गया. विजलेंस की टीम अंदर घुसी और जांच शुरू की.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पेशल विजलेंस यूनिट ने ज्‍योति कुमारी के खिलाफ भादवि की धारा 13(1), 13(2) के तहत केस दर्ज किया है. आय से अधिक संपत्ति जुटाने के कारण अधिकारी निगरानी की रडार पर चढ़ी हैं. स्‍पेशल कोर्ट की ओर से सर्च वारंट लेकर निगरानी की टीम ने छापेमारी के लिए आज दबिश डाली है.

Also Read: Bihar News: औरंगाबाद में नक्सलियों ने पंचायत भवन और टावर को बम से उड़ाया, घंटों तक मचाया तांडव

रूपसपुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की सूचना है. गौरतलब है कि पिछले दिनों आय से अधिक संपत्ति जुटाने वाले अधिकारी निगरानी की रडार पर रहे हैं. कई अधिकारियों और कर्मियों के घर व अन्य ठिकानों पर विजलेंस की छापेमारी की जा चुकी है. निलंबित डीटीओ, आइपीएस अधिकारी, इंजीनियर आदि के ठिकानों पर भी इससे पहले रेड हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन