Video: क्लास में बच्चे कम क्यों हैं...बाहर क्या कर रहे हैं? जब एस.सिद्धार्थ ने हेडमास्टर को लगाया वीडियो कॉल

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Apr 2025 2:58 PM

विज्ञापन
s. siddharth viral video| Video of ACS S. Siddharth counting children on video call goes viral
वीडियो कॉल पर शिक्षकों से बात करते ACS

ACS S. Sidhharth: सीतामढ़ी के बोखरा मिडिल स्कूल बनौल में शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस. सिद्धार्थ ने एक नई पहल करते हुए वीडियो कॉल के जरिए प्रधानाध्यापक से सीधे संवाद किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति और स्कूल की व्यवस्था की जानकारी ली और सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिए.

विज्ञापन

ACS S. Sidhharth: सीतामढ़ी जिले के बोखरा प्रखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल बनौल में मंगलवार को एक अनोखी पहल देखने को मिली. जब बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ. एस. सिद्धार्थ ने स्कूल के प्रधानाध्यापक से सीधे वीडियो कॉल पर बातचीत की. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण विद्यालयों की जमीनी हकीकत जानना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना था.

बातचीत के दौरान एसीएस ने स्कूल में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की नियमितता, शिक्षण-पद्धति, पाठ्यक्रम की प्रगति और स्कूल की साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर विस्तार से जानकारी ली. प्रधानाध्यापक ने उन्हें विद्यालय की मौजूदा स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता और आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया.

डॉ. सिद्धार्थ ने प्रधानाध्यापक को शिक्षण व्यवस्था में नवाचार अपनाने, छात्रों के सीखने के स्तर को बेहतर करने और स्कूल में अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका सिर्फ पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के समग्र विकास में भी अहम है.

Also Read: लालू यादव की अनसुनी कहानी: सपना था सिपाही बनने का, लेकिन एक फेल्योर और बन गए राजनीति के बादशाह

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन