Patna News : वंदे भारत से सात घंटे में दानापुर से जोगबनी का सफर तय करेंगे यात्री

Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 11 Sep 2025 1:49 AM

विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने दानापुर व जोगबनी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारणी जारी कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : दानापुर से जोगबनी का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस से सात घंटे में तय होगा. रेलवे बोर्ड ने दानापुर व जोगबनी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारणी जारी कर दी है. इसके अनुसार सुबह 3:25 बजे जोगबनी से यह खुलेगी और 11:30 बजे में दानापुर पहुंचेगी, जबकि दानापुर से शाम के 5:10 बजे खुलेगी और देर रात को 1:20 में जोगबनी पहुंचेगी. इस दौरान ट्रेन 12 स्टेशनों पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी.

आठ कोच की वंदे भारत पहुंची पटना

जोगबनी-दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक राजेंद्र नगर आरएनसीसी पहुंच चुका है. शुरुआती दौर में आठ रैक के इस ट्रेन को चलाया जायेगा. परिचालन के बाद यात्रियों के दबाव को देखते हुए इसमें बढ़ोतरी भी की जायेगी. दानापुर से जोगबनी के बीच जल्द वंदे भारत का ट्रायल रन भी होगा.

15 को पीएम करेंगे उद्घाटन

15 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी पूर्णिया एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. लेकिन ट्रेन का नियमित परिचालन कब से होगा और सप्ताह में किस दिन नहीं चलेगी. इसको लेकर अब तक दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है.

जोगबनी से 3:25 बजे सुबह में खुलेगी और 11:30 में पहुंचेगी दानापुर

26301 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 3:25 में जोगबनी से खुलेगी और 11:30 बजे दानापुर पहुंचेगी. जोगबनी से खुलने के बाद सुबह 3:35 बजे फारबिसगंज, सुबह 4 बजे अररिया कोर्ट, 4:50 बजे पूर्णिया, 5:26 बजे बनमनखी, 5:53 बजे दौरम मधेपुरा, 6:20 बजे सहरसा, 7:13 बजे खगड़िया, 7:33 बजे सलौना, 7:48 बजे हसनपुर रोड, 8:23 बजे समस्तीपुर, 9 मुजफ्फरपुर, 9:45 बजे हाजीपुर और 11:30 बजे दानापुर पहुंचेगी.

दानापुर से शाम 5:10 बजे खुलेगी और रात 1:20 बजे पहुंचेगी जोगबनी

26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस दानापुर से शाम 5:10 बजे खुलेगी और रात 1:20 में जोगबनी पहुंचेगी. दानापुर से खुलने के बाद शाम 6:05 में हाजीपुर, 6:50 में मुजफ्फरपुर, 7:43 में समस्तीपुर, रात 8:23 में हसनपुर रोड, 8:38 में सलोना, 9 बजे खगड़िया, 9:55 में सहरसा, रात 10:23 बजे दौरम मधेपुरा, 11 बनमनखी, 11:40 बजे पूर्णिया, देर रात 12:18 बजे अररिया कोर्ट, 12:48 बजे फारबिसगंज और देर 1:20 में जोगबनी पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन