Bihar Crime News औरंगाबाद में ट्रेन रोक युवती को उतारा, गैंग रेप के बाद की हत्‍या

Updated at : 20 Nov 2021 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News औरंगाबाद में ट्रेन रोक युवती को उतारा, गैंग रेप के बाद की हत्‍या

बिहार के औरंगाबाद में चलती ट्रेन रोक कर युवती खींचकर उताकर उसके साथ गैंग रेप करने के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है. यह घटना औरंगाबाद जिले के के फेसर थाना क्षेत्र की है.

विज्ञापन

पटना . बिहार के औरंगाबाद में चलती ट्रेन रोक कर युवती खींचकर उताकर उसके साथ गैंग रेप करने के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है. यह घटना औरंगाबाद जिले के के फेसर थाना क्षेत्र की है. युवती की गांव में हत्‍या कर शव को फेंक दिया गया. शुक्रवार की शाम शव बरामद होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए. इस घटना के विरोध में शनिवार की सुबह स्‍वजनों व ग्रामीणों ने सदर अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस ने हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों का आरोप है कि 25 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म करने के बाद उसकी हत्‍या कर दी गई है. साक्ष्‍य को छिपाने के उद्देश्‍य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया है. हंगामे की सूचना पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले को साथ कराया है. एसडीपीओ गौतम शरण ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से घटना की जांच की जा रही है. जो भी दोषी होंगे, उन्‍हें गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाएगी. हत्‍या के तरीके का पता पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से होगा. फिलहाल पुलिस दुष्‍कर्म की पुष्टि नहीं कर रही है.

मृतका की पहचान जीविका मित्र के रुप में हुई है. उसके परिजनों ने बताया कि वह 18 नवंबर को अपनी जेठानी एवं ननद के साथ बघोई स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर रफीगंज बाजार गई थी. बाजार से लौटते समय उसकी ननद रफीगंज स्टेशन पर छूट गई. तब वह अपनी गोतनी के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के जाखिम स्टेशन पर उतर गई. जाखिम स्टेशन पर उसने गोतनी को छोड़ कर कहा कि ननद को लाने जा रही है. उसके बाद धनबाद इंटरसिटी ट्रेन से वह रफीगंज जा रही थी. ट्रेन में कुछ मनचले सवार थे. युवती को अकेली देखकर जाखिम एवं देव रोड स्टेशन के बीच ट्रेन को वैक्यूम कर उनलोगों ने पहले ट्रेन को रोका. इसके बाद उसे जबरन उतार ले गए. फिर रफीगंज थाना क्षेत्र के गरवा गांव के बधार में ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद साक्ष्‍य छिपाने के उद्देश्‍य से उसकी हत्‍या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन