ePaper

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अब JDU ने फूंका बिगुल, राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी का ऐलान- 'यूपी चुनाव में 200 सीटों पर लड़ेंगे'

Updated at : 27 Jun 2021 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अब JDU ने फूंका बिगुल, राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी का ऐलान- 'यूपी चुनाव में 200 सीटों पर लड़ेंगे'

Up Vidhan Sabha Chunav Latest Update: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी के महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि जदयू यूपी के 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा. बता दें कि जदयू और बीजेपी बिहार सरकार में साझेदार हैं.

विज्ञापन

Bihar News: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी के महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि जदयू यूपी के 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा. बता दें कि जदयू और बीजेपी बिहार सरकार में साझेदार हैं.

समाचार चैनल आजतक से बात करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में पिछड़ा और किसान का विकास नहीं हुआ है. राज्य में लोगों के भीतर बैचेनी सी है. उन्होंने आगे कहा कि जदयू सबसे अधिक पिछड़े वर्ग के लोगों को टिकट देगी. वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या जदयू यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ सकती है? इस पर त्यागी ने ना में जवाब दिया.

योगी आदित्यनाथ पर हमला- जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यहां पर ब्राह्मण समुदाय के साथ भेदभाव हो रहा है. पिछड़ा और किसान से बनी सरकार अब उन्हीं बात नहीं सुन रही है.

इधर, जनता दल यूनाइटेड के यूपी इकाई ने राज्य में संगठन को मजबूत करने और उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि सभी जिलाध्यक्षों से कहा गया कि सर्वे के आधार पर उम्मीदवार की सूची तैयार की जाए, जिसपर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान लेगी.

https://youtu.be/i5R8U7fG_is

2022 में है यूपी में चुनाव- बताते चलें कि यूपी विधानसभा का चुनाव 2022 के शुरूआती महीने में ही होने की संभावनाएं हैं. यूपी में अभी बीजेपी की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार है. वहीं समाजवादी पार्टी मुख्य विपक्षी दल है. कांग्रेस और बसपा भी यूपी में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है.

Also Read: UP Assembly Elections 2022 : गठबंधन की खबर पर भड़की बसपा प्रमुख मायावती, कहा- ओवैसी की पार्टी AIMIM से….

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन