पुनपुन नदी में डूबा किशोर, देर शाम SDRF ने बरामद किया शव; दानापुर दियारा में 55 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत

Updated:
विज्ञापन

पुनपुन नदी में डूबे किशोर का शव को SDRF ने किया बरामद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुनपुन नदी में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई, SDRF की टीम ने शव बरामद किया. वहीं, दियारा क्षेत्र में बाढ़ के पानी में बहने से 55 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई.

विज्ञापन

Punpun river drowning incident: गौरीचक थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुनपुन नदी में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गयी. अलावलपुर जाने वाली सड़क के समीप रामगंज के पास हुए हादसे के बाद नदी में कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया. देर शाम एसडीआरएफ की टीम ने गहरे पानी से किशोर का शव बरामद किया.

विज्ञापन

साथी के साथ नहाने गया था किशोर

मृतक की पहचान वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी इंद्र साहनी के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है. प्रियांशु रामगंज स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था. मंगलवार को वह एक साथी के साथ पुनपुन नदी में नहाने गया था. इसी दौरान दोनों पानी से भरे गहरे गड्ढे की ओर चले गये और अचानक डूबने लगे. आसपास मौजूद लोगों ने एक किशोर को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रियांशु गहरे पानी में चला गया.

एसडीआरएफ ने कई घंटे चलाया तलाशी अभियान

घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. टीम ने नदी में काफी देर तक खोजबीन की. देर शाम प्रियांशु का शव गहरे पानी से बरामद कर लिया गया. शव ननिहाल पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

एसडीआरएफ की टीम
एसडीआरएफ की टीम

किशोर की मौत से गांव में पसरा मातम

प्रियांशु का शव देखते ही परिजन रोने लगे. परिवार की महिलाओं के विलाप से माहौल गमगीन हो गया. गांव की महिलाएं भी शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचीं. किशोर की असमय मौत से पूरे गांव में मातम छा गया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा शव

गौरीचक के अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की मदद से शव बरामद कर लिया गया है. पुलिस आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है. स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और बच्चों को ऐसे खतरनाक स्थानों पर जाने से रोकने की मांग की है.

दानापुर दियारा में 55 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत

दियारा के अकिलपुर थाना क्षेत्र के पानापुर नवदियारी गांव में बुधवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अकिलपुर थाना क्षेत्र की मानस पंचायत के पानापुर नवदियारी निवासी नरेश राय (55) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया.

जरूरी काम से घर से निकले थे नरेश राय

परिजनों के अनुसार बाढ़ के पानी से पूरा गांव जलमग्न है और तेज धारा बह रही है. बुधवार दोपहर नरेश राय जरूरी काम से घर से बाहर जा रहे थे. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गये और तेज धारा में बह गये.

स्थानीय लोगों ने बरामद किया शव

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सीओ और एसडीआरएफ की टीम को दी. परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, टीम के नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की. काफी प्रयास के बाद कुछ दूरी पर नरेश राय का शव बरामद किया गया.

जिला पार्षद प्रतिनिधि ने परिजनों को दी सांत्वना

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता रंजीत कुमार यादव ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. परिजनों के अनुसार, उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लौट गये.

नौबतपुर में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन