फोर्टीफाइड चावल के वितरण को लेकर प्रशिक्षण
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 09 Apr 2025 11:43 PM
patna news: मसौढ़ी. प्रखंड परिसर स्थित शहीद संजय सिन्हा स्मृति सभागार में बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बीरेन्द्र भारती ने जनवितरण विक्रेताओं के साथ बैठक सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया.
मसौढ़ी. प्रखंड परिसर स्थित शहीद संजय सिन्हा स्मृति सभागार में बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बीरेन्द्र भारती ने जनवितरण विक्रेताओं के साथ बैठक सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया. इसमें विक्रेताओं को जनवितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले चावल में फोर्टिफाइड चावल का मिश्रण कर लाभुकों के बीच वितरण करने को कहा गया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने विक्रेताओं को बताया कि फोर्टिफाइड चावल में सामान्य चावल को आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों के प्रीमिक्स के साथ लेपित किया जाता है. इसके तहत एक किलो सामान्य चावल में सौ ग्राम फोर्टिफाइड चावल का मिश्रण किया जाता है. उक्त मिश्रित चावल फोर्टिफिकेशन में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले पोषक तत्वों में आयरन, फोलिक एसिड और अन्य बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन शामिल रहता है जो हमें कुपोषण व एनिमिया से बचाता है. उन्होंने विक्रेताओं को बताया कि केन्द्र व सूबे की सरकार इसका उपयोग
महिलाओं और बच्चों में कुपोषण और एनीमिया की स्थिति को दूर करने के मद्देनजर प्रदेश के सभी जिलों में उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्राथमिकता वाले परिवारों को फोर्टिफाइड चावल वितरण का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. अब प्रदेश के सभी जिलों में फोर्टिफाइड चावल का वितरण होना है. मौके पर विक्रेता रामभगवान प्रसाद, विनोद कुमार, बच्चू प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, सुभाष प्रसाद, धनंजय सिंह ,गौतम कुमार, विजय शर्मा, समेत पैक्स अध्यक्ष व विक्रेता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










