बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज निकलेगा मशाल जुलूस

Updated at : 31 Dec 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज निकलेगा मशाल जुलूस

संयुक्त छात्र संघठन की ओर से बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में राज्य सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालने का एलान किया गया है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

संयुक्त छात्र संघठन की ओर से बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में राज्य सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालने का एलान किया गया है. मंगलवार को पटना कॉलेज में संयुक्त छात्र संगठन की ओर से बैठक आयोजित की गयी. बैठक में संगठन के सदस्यों ने कहा कि अनशन पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला जायेगा.

इसके साथ ही तीन जनवरी को सभी आंदोलनरत अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास मार्च करेंगे. इसके साथ ही छात्रों ने बीपीएससी पीटी परीक्षा आयोजित कराने और मृतक सोनू के परिजनों को पांच करोड़ रुपये की राशि मुआवजा के रूप में देने की मांग की है. बैठक में अगिआंव विधायक सह इनौस राज्य सचिव शिव प्रकाश रंजन, कांग्रेस के प्रदेश कमिटी सदस्य सुशील कुमार समेत विभिन्न छात्र संगठन के नेताओं ने कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग जायज है. मौके पर आइसा राज्य अध्यक्ष प्रीति कुमारी, एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव, एआइएसएफ राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुधीर कुमार, डीवाइएफआइ के राज्य अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी, आइसा के राज्य सचिव सबीर, यूथ कांग्रेस के विकास झा, एआइवाइएफ के शंभू देवा, आप यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु कुमार, सोशल जस्टिस आर्मी मोर्चा के गौतम आनंद, छात्र राजद के अमन समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन