Patna Street Food: गोलघर नहीं, जायके की गलियों में है असली पटना! ये हैं टॉप 5 स्ट्रीट फूड जो हर स्वाद प्रेमी को करना चाहिए ट्राय
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Aug 2025 1:51 PM
सांकेतिक तस्वीर
Patna Street Food: अगर आप पटना आए हैं और सिर्फ ऐतिहासिक जगहों को देखकर लौट रहे हैं, तो यकीन मानिए आपने इस शहर का असली स्वाद नहीं चखा. पटना की गलियों में सुबह की चाय से लेकर शाम के स्ट्रीट फूड तक हर फ्लेवर में एक अलग जादू है. फुचका, पनीर रोल, मोमोज से लेकर बटाटा पुरी तक. हर स्वाद में बसी है इस शहर की पहचान.
Patna Street Food: (जयश्री आनंद) पटना सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और राजनीतिक चर्चाओं के लिए नहीं, बल्कि अपने ज़ायकेदार स्ट्रीट फूड के लिए भी जाना जाता है. शहर की पहचान अब सिर्फ गोलघर या गांधी मैदान से नहीं, बल्कि फुचका की चटपटाहट, पनीर रोल की मसालेदार स्टफिंग और बटाटा पुरी की खट्टी-मीठी टॉपिंग से भी होती है. सुबह की चाय-समोसे से लेकर शाम के मोमोज़ तक, पटना की गलियां स्वाद के दीवानों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं वो 5 स्ट्रीट फूड जो पटना की हर गली और हर दिल में अपनी जगह बनाए हुए हैं.
पॉपुलर क्रंच- फुचका
भले ही भारत के हर शहर में पानीपुरी मिलती हो, लेकिन पटना का फुचका कुछ खास है. यहां आलू-मसाला में खास मसाले डाले जाते हैं और तीखा-पानी एकदम लाजवाब होता है. हर ठेले की अपनी रेसिपी, और हर ठेले पर लंबी लाइन होती है.

मसालेदार ट्विस्ट- पनीर रोल
पटना के युवाओं की पहली पसंद बन चुका है स्ट्रीट स्टाइल पनीर रोल. नरम पराठे में लिपटा हुआ मसालेदार पनीर, ताजी सब्ज़ियां और तीखी हरी चटनी यह रोल नाश्ते, लंच और शाम की भूख सबका इलाज है. हर ठेले वाले की अपनी सीक्रेट चटनी होती है, जो इसके स्वाद को लाजवाब बना देती है.

सिंपल सुपरहिट- आलू चाट
उबले आलू, उस पर लाल मिर्च, नमक, नींबू और हरी चटनी का तड़का — पटना की आलू चाट कम कीमत में ज़्यादा स्वाद देती है. कई जगहों पर इसमें मूंगफली, भुजिया या दही का भी ट्विस्ट मिल जाता है. इसका स्वाद ऐसा कि एक प्लेट कभी काफी नहीं होती.

देसी चाइनीज- मोमोज
मोमोज़ अब सिर्फ मॉल का फूड नहीं रहा. पटना की गलियों में भी इसका जबरदस्त जलवा है. यहां आपको मिलेंगे तंदूरी मोमोज़, चटपटी स्टफिंग वाले वेज और पनीर मोमोज़, ऊपर से वो तीखी लाल चटनी जो तीखेपन का गज़ब स्वाद देती है.

टेस्टी पुरी- बटाटा पुरी
बटाटा पुरी पटना की गलियों का छुपा हीरा है. कुरकुरी पुरी में मसालेदार उबले आलू, मीठी-खट्टी चटनी और ऊपर से सेव या मिक्स नमकीन की टॉपिंग बहुत कमाल की होती है. ये स्नैक हल्का भी है और हर उम्र के लोगों का पसंदीदा भी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










