मसौढ़ी में लूट के दो मामले में तीन िगरफ्तार, सामान बरामद

Updated:
विज्ञापन

patna news:मसौढ़ी. पुलिस पिछले माह करीब दस दिन पूर्व थाना के भैंसवा गांव के पास आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक वीडियोग्राफर से हुई लूट के अलावा जहानाबाद के कड़ौना थाना के सेवनन गांव के पास एक एमआर से हुई लूट मामले का खुलासा मंगलवार को कर दिया.

विज्ञापन

मसौढ़ी. पुलिस पिछले माह करीब दस दिन पूर्व थाना के भैंसवा गांव के पास आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक वीडियोग्राफर से हुई लूट के अलावा जहानाबाद के कड़ौना थाना के सेवनन गांव के पास एक एमआर से हुई लूट मामले का खुलासा मंगलवार को कर दिया. पुलिस ने लूट के सामान के साथ तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है. जबकि तीन आरोपित फिलहाल फरार हैं. गिरफ्तार आरोपितों में जहानाबाद जिला के पाली थाना के चकासन ग्रामवासी सुशील कुमार, लांजों ग्रामवासी पप्पू कुमार और मसौढ़ी थाना के महुआबीगहा ग्रामवासी आकाश कुमार शामिल है. गौरतलब है कि बीते 22 नवंबर की रात जहानाबाद से मसौढ़ी लौटने के दौरान सरबदही ग्रामवासी अमृतेश कुमार उर्फ बादल से तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन आरोपितों ने पिस्तौल के बल पर बैग और छह हजार रुपये लूट लिया था. बताया जाता है कि बैग में एक कैमरा, कैमरे की चार बैट्री, दो चार्जर, एक मोबाइल रखा था. इधर एसडीपीओ नभ वैभव ने प्रेसवार्ता में बताया कि अमृतेश कुमार ने थाना में कांड संख्या- 1040/24 के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. उन्होंने बताया कि उनके पास से टीम ने लूटी गयी रकम में से 27 सौ रुपये, एक मोबाइल, लूट में प्रयुक्त दो बाइक के अलावा दो अन्य मोबाइल व लूट की एक दूसरी घटना कड़ौना के सेवनन के पास एमआर से लूटा गया उसका टैब बरामद किया है. एसडीपीओ ने बताया कि फरार अन्य तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन