ePaper

दो घरों से चोरों ने छह लाख रुपये की संपत्ति उड़ाये

Updated at : 18 Oct 2025 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
दो घरों से चोरों ने छह लाख रुपये की संपत्ति उड़ाये

चोरों ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में दो घरों से पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति उड़ा ली है.

विज्ञापन

पटना सिटी. चोरों ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में दो घरों से पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति उड़ा ली है. बहादुरपुर थाना के पल्लवी नगर केला मंडी निवासी हजारी प्रसाद की पत्नी बबली कुमारी ने दर्ज शिकायत में बताया कि वह प्रतिदिन शाम को चार बजे से रात दस बजे तक सब्जी बेचने जाती है. इसी दौरान चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ कर 10 ग्राम सोने की चेन, सोने की तीन अंगूठी, सोने का टीका,मंगल सूत्र व जिउतिया के साथ सोने चांदी के अन्य गहनों के साथ दो लाख रुपये की चोरी कर ली है. दूसरी ओर इसी थाना के संदलपुर रोड निवासी मनीष मृणाल के घर हुई है. चोरों ने सोने की 85 हजार की अंगूठी और एक लाख 20 हजार रुपये की सोने की चेन की चोरी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन