चाकू मार ले भागे लैपटॉप व 3.30 लाख
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2024 12:58 AM
कंकड़बाग थाने के ओल्ड बाइपास ग्रेविटी मॉल के समीप बदमाशों ने बालाजी एग्रोटेक के फिल्ड स्टाफ रोहित कुमार को चाकू मार कर घायल कर दिया
पटना . कंकड़बाग थाने के ओल्ड बाइपास ग्रेविटी मॉल के समीप बदमाशों ने बालाजी एग्रोटेक के फिल्ड स्टाफ रोहित कुमार को चाकू मार कर घायल कर दिया और उनके लैपटॉप व 3.30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग गये. यह घटना दस जुलाई को दिन में एक बजे घटित हुई. इस संबंध में रोहित कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ में कंकड़बाग थाने में केस दर्ज करा दिया है. रोहित मूल रूप से दानापुर के आसोपुर के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि वे राजेंद्र नगर टर्मिनल से गांधी मैदान स्थित अपने कंपनी के कार्यालय की ओर आ रहे थे. इतने में ही तिवारी बेचर ग्रेविटी मॉल के समीप बिना नंबर प्लेट के ब्लू रंग की अपाची बाइक पर सवार बदमाशों ने उनके गाड़ी में टक्कर मार दी. जिसके कारण वे गिर गये. इतने में ही अपाची बाइक पर सवार बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. उनके पैर व छाती पर चाकू से वार किया और लैपटॉप व पैसों से भरे बैग को लेकर फरार हो गये. साथ ही रोहित की बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गये. घटना के बाद रोहित कुमार ने कंकड़बाग थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी है. इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाला है. जिसमें बदमाशों की तस्वीर पुलिस को मिल गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










