पेंट कंपनी के एमडी के घर दिनदहाड़े ताला तोड़ नकदी समेत सामान की चोरी
पेंट कंपनी के एमडी के घर दिनदहाड़े ताला तोड़ नकदी समेत सामान की चोरी
पटना में बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के एसकेपुरी रोड नंबर 23 में रहने वाले राजीव कुमार के घर में चोरों ने धावा बोला और नकदी समेत दर्जनों सामानों की चोरी कर फरार हो गये1 चोरों ने घटना को अंजाम दिनदहाड़े दिया है, घटना के समय राजीव आशियाना रोड स्थित अपने पेंट कंपनी कार्यालय में गये थे.
आपके शहर में
सुनसान घर का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया. पीड़ित एक पेंट के कंपनी में बतौर एमडी के पद पर कार्यरत हैं. पुलिस को फोन पर उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि एसकेपुरी रोड नंबर 23 स्थित एक मकान में वह किराये पर रहते हैं. लॉकडाउन के कारण उनका परिवार उनके पैतृक गांव मधुबनी गया हुआ है.
हर दिन की तरह वह शुक्रवार को अपने कमरे का ताला बंद कर आशियाना चले गये़ वहीं रात करीब 7:30 बजे अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मेन रूम का ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखे 15 हजार रुपये कैश, लैपटॉप, एक मोबाइल आदि जरूरत के सामान गायब हैं. चोरों ने आलमारी खोलने की भी कोशिश की थी लेकिन वह नाकामयाब रहे़ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए