सीआइएसएफ जवान के घर हुई चोरी
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 13 Apr 2025 11:22 PM
patna news: पंडारक. छपेड़ातर गांव के मेघागाछी टोले में शनिवार रात चोरों ने सीआइएसएफ में कार्यरत जवान लालो कुमार के घर को अपना निशाना बनाया.
पंडारक. छपेड़ातर गांव के मेघागाछी टोले में शनिवार रात चोरों ने सीआइएसएफ में कार्यरत जवान लालो कुमार के घर को अपना निशाना बनाया. मेनगेट में लगा ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारी व ट्रंक का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के जेवर, कपड़ा, नकदी व बर्तन चुराकर फरार हो गये. रविवार की सुबह पड़ोसियों ने देखा की घर का ताला टूटा हुआ है. जवान के परिजन घर के अंदर जा कर देखा तो पाया की सभी रूम का ताला टूटा हुआ था और अलमारी व ट्रंक के अंदर रखे समान गायब थे. इस संबंध में पीड़ित की भाभी ने लिखित आवेदन थाने में दिया है. जवान गोवा में तैनात है. पुलिस इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है. परिजनों का अनुमान है कि चोरों ने इस घटना का अंजाम उस समय दिया जब रात्रि में जमकर बारिश हो रही थी.
चोरी की बाइक के साथ नाबालिग गिरफ्तार
फतुहा. नदी थाना पुलिस ने एक नाबालिक को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक नया टोला बख्तियारपुर का है जो कदमकुआं से बाइक चोरी कर भाग रहा था, जिसे सबलपुर सिक्स लेन के पास नदी थाना की पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया. इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने दी है.पूजा करने आयी महिला का मोबाइल व पर्स गायब
पटना सिटी. बाइपास थाना के शीतला माता मंदिर अगमकुआं में पूजा-अर्चना करने आयी महिला का मोबाइल व पर्स गायब हो गया है. बोरिंग रोड निवासी महिला पूनम कुमारी ने बताया कि पर्स में आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और जरूरी सामान था. दूसरी ओर आलमगंज थाना के बड़ी पटनदेवी मंदिर में उचक्कों ने बच्चे मिहिर शर्मा के गले से सोने का लॉकेट उड़ा लिया. बिहटा के राघोपुर निवासी अमित कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के दुर्गा चरण लेन निवासी युवक राजकुमार को पकड़ा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










