पटना में तेजप्रताप यादव के सरकारी बंगले से लाखों की चोरी, नौकर ने चुराए आईफोन समेत अन्य सामान

पटना में तेज प्रताप यादव के आवास पर चोरी की घटना हुई है. जिसके बाद उन्होंने सचिवालय थाना में आवेदन दिया है. चोरी का आरोप उन्होंने अपने नौकर पर ही लगाया है.
पटना में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के घर से लाखों की चोरी हो गई है. कुछ दिनों पहले तेज प्रताप यादव अपनी मां राबड़ी देती के आवास पर शिफ्ट हुए थे. जिसके बाद उन्होंने घर की जिम्मेदारी अपने नौकर को सौंप दी थी.
तेजप्रताप यादव ने अब अपने नौकर चंदन पर ही चोरी का आरोप लगाते हुए सचिवालय थाना में आवेदन दिया है. तेज प्रताप यादव के मुताबिक 27 मई को उनके पटना स्थित सरकारी आवास दो स्टैंड रोड पर चोरी की घटना हुई है. जिसमें उनके कई कीमती सामानों की चोरी हुई है.

तेज प्रताप का कहना है की उनके सरकारी आवास से आईफोन समेत तीन बैग की चोरी हुई है. मामले म उन्होंने अपने नौकर चंदन को आरोपी बताया है. उन्होंने पुलिस को इस संबंध में आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने नौकर पर अपनी गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया है. पटना में तेजप्रताप यादव को सरकारी आवास के तौर पर दो स्टैंड रोड का बंगला आवंटित किया गया है. लेकिन फिलहाल वह अपनी मां राबड़ी देवी के साथ उनके आवास पर रह रहे हैं.
Also Read: बिहार के सात सदर अस्पतालों में बनेंगे ब्लड बैंक, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग भी होगा स्थापिततेज प्रताप ने कहा कि उनका नौकर चंदन किदवईपुरी के पीएनटी कॉलोनी का रहने वाला है. उसने घर में खड़ी उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे भी नुकसान पहुंचाया हैं. जिसके बाद तेज प्रताप ने अपने आवास के सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगते हुए पुलिस मुख्यालय से अलग से शिकायत की है. वे फिलहाल अपनी मां के साथ उनके आवास पर रह रहे हैं.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




