पटना: नौबतपुर में चोरी की कोशिश नाकाम, डायल-112 की कार्रवाई से भागे बदमाश

Updated:
विज्ञापन

चोरी की साजिश नाकाम

नौबतपुर में देर रात लाखों की चोरी की कोशिश डायल-112 की तत्परता से नाकाम कर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.

विज्ञापन

नौबतपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Patna News : पटना जिले के नौबतपुर में गोनवां ओपी थाना क्षेत्र के गोनवां गांव में बुधवार की देर रात चोरी की कोशिश पुलिस की मुस्तैदी के कारण विफल हो गई. रात करीब 1:30 बजे घटना की सूचना डायल-112 पर मिलते ही पुलिस टीम और गोनवां ओपी की पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई. पुलिस की सक्रियता देख बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

चोरी की कोशिश की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और गोनवां ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी. पुलिस की बढ़ती सक्रियता और गश्त के दबाव के कारण बदमाशों को वारदात को अंजाम देने का मौका नहीं मिला.

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे बदमाश

पुलिस की घेराबंदी देख अपराधी खुद को फंसता देख अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में गश्त बढ़ाते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज

गोनवां ओपी प्रभारी मंजीत यादव के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है. वहीं, पुलिस की सक्रिय गश्त से अपराधियों में भी कानून का खौफ पैदा होने की बात कही जा रही है.


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन