Patna News : पेशी के लिए सिविल कोर्ट में आया कैदी हथकड़ी सरका कर हुआ फरार
Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 05 Aug 2025 2:04 AM
बेऊर जेल से सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आया कैदी सोमवार को फरार हो गया. वह चोरी के आरोप में पिछले छह महीने से बेऊर जेल में बंद था.
संवाददाता, पटना : बेऊर जेल से सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आया कैदी सोमवार को फरार हो गया. उसकी पहचान नवादा के रहने वाले सुरेंद्र कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है. वर्तमान में फुलवारीशरीफ में रह रहा था. उसके भागने की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस पहुंची. काफी खोजबीन की गयी, लेकिन वह नहीं मिला. चोरी के मामले में पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था. सोमवार को पेशी के लिए कोर्ट पहुंचने के बाद वैन के पास चप्पल छोड़ कर हथकड़ी सरकाते हुए फरार हो गया. पिछले छह महीने से बेऊर जेल में बंद था. फिलहाल पुलिस खोजबीन में जुट गयी है. पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज की गयी है.
जून में भी खिड़की तोड़ फरार हुआ था एक कैदी
बीते 18 जून को पेशी के लिए लाया गया एक कैदी भी खिड़की तोड़ कर फरार हो गया था. कैदी की पहचान पालीगंज के विकास के तौर पर हुई थी. शौच के बहाने वह बाथरूम में घुसा और खिड़की की ग्रिल तोड़ कर निकल गया. पुलिस वाले एक तरफ रस्सा पकड़कर खड़े रहे. आधे घंटे बाद भी जब कैदी ने कोई रिस्पॉन्स नहीं किया, तो पुलिस कर्मी ने अंदर देखा तो पता चला कि वह भाग चुका है. इस मामले में भी पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










