ePaper

पड़ोसी ने दो चचेरे भाई को मारी गोली, हुए जख्मी

Updated at : 12 Aug 2025 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
पड़ोसी ने दो चचेरे भाई को मारी गोली, हुए जख्मी

पड़ोसी ने पुलिस मुखबिरी के शक और अदावत में घर पर चढ़कर मारपीट व फायरिंग की.

विज्ञापन

पटना सिटी. पड़ोसी ने पुलिस मुखबिरी के शक और अदावत में घर पर चढ़कर मारपीट व फायरिंग की. गोली लगने से दो चचेरे भाई जख्मी हो गये हैं. घटना काठ के पुल मुहल्ला की है. जख्मी नीरज कुमार और सोनू कुमार ने बताया कि वे घर पर खाना खा रहे थे. इसी बीच घर के नीचे फायरिंग की आवाज सुन कर वे नीचे उतरे, तो दोनों को निशाना साधते हुए बदमाशों ने फायरिंग की, जो पैर में लगी. जख्मी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले गोल्डन यादव, गन्ना यादव और उसका भगिना गोलू सुबह से ही घर पर आकर धमकी दे रहे थे. सोनू ने इन लोगों पर मारपीट करने और जान मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगा पुलिस में शिकायत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन