मुखिया करायेंगे शेष पंचायत सरकार भवनों का निर्माण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज्य सरकार ग्राम पंचायतों को नयी सौगात देने जा रही है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

राज्य सरकार ग्राम पंचायतों को नयी सौगात देने जा रही है. राज्य के ग्राम पंचायतों में निर्मित होनेवाले पंचायत सरकार भवनों का निर्माण अब निर्वाचित मुखिया करायेंगे. पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि राज्य में जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक पंचायत सरकार भवन का निर्माण नहीं हुआ है. उन ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की जिम्मेवारी फिर से मुखिया को सौंपी जायेगी. पहले भी मुखिया द्वारा पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कराया जा चुका है. मुखिया का जुड़ाव अपने कार्यालय भवन से होता है. ऐसे में वह नये भवनों का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ करायेंगे. पंचायतीराज मंत्री ने बताया कि विभाग की ओर से राज्य के 8053 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कराया जाना है. अभी स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को राज्य के 2000 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार निर्माण की जिम्मेवारी सौंपी गयी है जबकि 2165 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवनों का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जाना है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन