ePaper

बिहार सरकार विभागों में रिक्त पदों पर बहाली के लिए कर रही काम, बोले तेजस्वी यादव

Updated at : 03 Nov 2022 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार सरकार विभागों में रिक्त पदों पर बहाली के लिए कर रही काम, बोले तेजस्वी यादव

उर्दू अनुवादकों और कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार की यह जिम्मेदारी है कि राज्य की जनता के चेहरे पर हमेशा अच्छी मुस्कान बनी रहें. सरकार बिहार के विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार रोजगार को लेकर सक्रिय दिख रही हैं. आज गुरुवार को सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने नवनियुक्त उर्दू अनुवादकों और कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटा. इसी कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है. लेकिन बिहार सरकार सभी विभागों के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए प्रयासरत है. उन्होंने बताया कि सभी विभागों ने नियुक्ति पत्र के वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है.

उर्दू मीठी जुबान है – तेजस्वी यादव

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार की यह जिम्मेदारी है कि राज्य की जनता के चेहरे पर हमेशा अच्छी मुस्कान बनी रहें. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अमन और चैन का माहौल कायम रहेगा. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने उर्दू भाषा की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत ही मीठी जुबान है. इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को ठीक से काम करने की नसीहत भी दे दी.

हमने उर्दू के विकास के लिए कई काम किये – नीतीश कुमार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2008 में हमने तय किया था कि जितने भी स्कूल हैं उसमें उर्दू के लिए भी बहाली होनी चाहिए. ऐसा हमने इसलिए किया ताकि लोगों को उर्दू की जानकारी मिल सके. हमने उर्दू के विकास के लिए कई काम किये हैं. हमने सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की बहाली शुरू कराई. हालांकि फिलहाल फ्तार थोड़ी धीमी है.

Also Read: ‘हम’ प्रमुख को नहीं पसंद आयी तेजस्वी को आगे बढ़ाने वाली बात, कहा- महागठबंधन के बाकी दलों से भी ली जाए राय

विभागों में नियुक्ति का कार्य चल रहा – विजय चौधरी

कार्यक्रम में बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि उर्दू भाषा किसी समुदाय की नहीं बल्कि तहजीब की भाषा है. बिहार में उर्दू भाषा के विकास के लिए सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में कई काम हुए हैं. फिलहाल सभी विभागों में नियुक्ति का कार्य चल रहा है. इस मौके पर कई और मंत्री और अधिकारी मौजूद रहें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन