कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही गरजे तेजस्वी यादव, कहा- RJD को कभी झुकने नहीं देंगे
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Jan 2026 5:55 PM
राजद के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए तेजस्वी यादव
Tejashwi Yadav: पटना में आयोजित RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में तेजस्वी यादव ने दमदार भाषण दिया. तेजस्वी ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर तीखा हमला बोला. कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का अभिनंदन किया गया और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि भी दी गई.
Tejashwi Yadav: पटना में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक थी. बैठक में तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से मिले स्नेह, प्यार और आशीर्वाद ने उन्हें और पार्टी को मजबूती दी है. देश में तानाशाही चरम पर है और लोकतंत्र से लोगों की आस्था डगमगा रही है. लालू यादव ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वह भरोसा दिलाते हैं कि पार्टी का झंडा कभी झुकने नहीं देंगे.
मोदी के चरणों में झुक जाएं या फिर लड़ाई लड़ें
तेजस्वी यादव ने कहा, आज देश में दो ही विकल्प हैं – या तो मोदी के चरणों में झुक जाएं या फिर लड़ाई लड़ें. हम नहीं झुकेंगे, जैसे अब तक लालू यादव नहीं झुके. उन्होंने कहा कि 15 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं और साजिश के तहत लालू यादव को जेल भेजा गया था, जिसके बाद राबड़ी देवी के नेतृत्व में पार्टी ने संघर्ष किया.
बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
तेजस्वी यादव ने पार्टी के भीतरघातियों पर भी इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग पार्टी के अंदर ही नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस बार पार्टी को करीब 1 करोड़ 90 लाख वोट मिले, जो अब तक का रिकॉर्ड है. टिकट वितरण को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि जिनको तकलीफ है, उनसे अलग से बात की जाएगी.
उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि अकेले कोई यह काम नहीं कर सकता. उन्होंने EVM के विरोध की बात करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर देश के सभी विपक्षी नेताओं से बातचीत की जाएगी. साथ ही बजट सत्र के बाद बिहार समेत अन्य राज्यों में घूम कर संगठन को मजबूत करने की योजना की घोषणा की.
तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सिर्फ बोलने से काम नहीं चलेगा, जमीन पर काम करना होगा. उन्होंने चेतावनी दी कि SIR के बाद परिसीमन हुआ तो विपक्ष के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी और संविधान को खतरा हो सकता है. अपने संबोधन के अंत में तेजस्वी यादव ने कहा कि वह लालू यादव के चरण छूकर यह भरोसा देते हैं कि पार्टी के सिद्धांतों को कभी झुकने नहीं देंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
दिवंगत सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कार्यकारिणी के सदस्यों और जनता का अभिवादन किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी के फैसलों का समर्थन किया, यह सराहनीय है. उन्होंने तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कहा कि देश के कोने-कोने से लोग आए हैं, जो पार्टी की मजबूती का संकेत है. लालू यादव ने सभी से संगठन को मजबूत करते रहने की अपील की.
(अजीत कुमार)
इसे भी पढ़ें: बिहार में लैंड रजिस्ट्री का नया नियम, अब बिना GIS वेरिफिकेशन के नहीं बिकेगी जमीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










