Rise & Fall 2 में गीता का उपदेश देंगे तेज प्रताप यादव, साथ ले जाएंगे बांसुरी, पटना में क्या बोले, जानिए

Updated:
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव (सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tej Pratap Yadav In Rise and Fall : तेज प्रताप यादव 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में एंट्री कर रहे हैं. बांसुरी साथ ले जाएंगे और पूजा-पाठ जारी रखेंगे. जानें शो में उनकी रणनीति.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav In Rise and Fall : पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव अब रियलिटी शो की दुनिया में नजर आने वाले हैं. ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में एंट्री से पहले उन्होंने पटना में समर्थकों से मुलाकात की और रोड शो किया. शो में अपने सफर को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि गेम की रणनीति पहले से बताना ठीक नहीं होगा. जो जैसा खेलेगा, उसे उसी तरह जवाब मिलेगा. तेज प्रताप की शो में एंट्री की पुष्टि हो चुकी है और दूसरा सीजन 26 सितंबर से शुरू होगा.

विज्ञापन

बांसुरी के साथ जाएंगे तेज प्रताप, पूजा-पाठ भी रहेगा जारी

तेज प्रताप ने बताया कि रियलिटी शो में जाने के बाद भी उनकी पूजा-पाठ की दिनचर्या जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि बांसुरी भी अपने साथ लेकर जाएंगे. उनका कहना है कि नए माहौल में मनोरंजन भी जरूरी है. शो में 42 दिनों तक कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति, टास्क और बदलते समीकरण देखने को मिलेंगे.

पेंटहाउस मिला तो लगाएंगे दरबार, बेसमेंट में करेंगे मेहनत

शो के फॉर्मेट में कंटेस्टेंट्स को रूलर्स और वर्कर्स के तौर पर अलग-अलग भूमिकाओं में रहना होगा. रूलर्स पेंटहाउस में रहेंगे, जबकि वर्कर्स बेसमेंट में रहकर काम करेंगे. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक गेम के दौरान कंटेस्टेंट्स की स्थिति बदल भी सकती है.

तेज प्रताप ने कहा कि बेसमेंट कोई जेल नहीं है और वहां काम करना पड़ा तो वे काम करेंगे. वहीं पेंटहाउस में जाने का मौका मिला तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में वहां दरबार लगाने की बात कही. उनके मुताबिक जगह से ज्यादा जरूरी अपना कर्म करना है.

गीता के संदेश का भी करेंगे जिक्र

तेज प्रताप ने शो में गीता का संदेश देने की बात भी कही. उन्होंने ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ श्लोक का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए जिम्मेदारी निभाना कर्म का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि वे किसी काम को केवल मनोरंजन के लिए नहीं करते, बल्कि जो जिम्मेदारी मिलती है, उसे पूरा करने पर ध्यान देते हैं.

गेम प्लान नहीं बताएंगे, बोले- जैसा खेलेगा वैसा जवाब मिलेगा

रियलिटी शो की रणनीति को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि अपनी प्लानिंग पहले ही बता देना सही नहीं होगा. इससे खेल का पर्दा पहले ही खुल जाएगा. उन्होंने कहा कि शो में उनकी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है. जो जैसा खेलेगा, उसे उसी तरह जवाब दिया जाएगा.

पहली बार रियलिटी शो में दिखेंगे तेज प्रताप

तेज प्रताप ने कहा कि रियलिटी शो में हिस्सा लेना उनके लिए नया अनुभव है. उन्होंने इसे भगवान, माता-पिता और जनता के आशीर्वाद से जुड़ा अवसर बताया. पटना में उनके समर्थकों के साथ मुलाकात और रोड शो के दौरान भी उनके शो में जाने को लेकर उत्साह नजर आया.

23 सितंबर तक वोटिंग, 26 सितंबर से शो का प्रीमियर

‘प्राइस फॉर ऑल’ के तहत दर्शकों को कंटेस्टेंट्स की शुरुआती इन-गेम वैल्यू तय करने का मौका दिया जा रहा है. 20 से 23 सितंबर तक वोटिंग के जरिए शुरुआती वैल्यू 4 लाख, 3.5 लाख या 75 हजार रुपये में से चुनी जा सकती है. चुनी गयी वैल्यू पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट की गेम स्थिति को प्रभावित करेगी. शो का प्रीमियर 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगा और यह Prime Video तथा MX Player पर उपलब्ध होगा.

15 कंटेस्टेंट्स के बीच होगा पावर गेम

सीजन 2 में कुल 15 कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला होगा. शो के फॉर्मेट में रूलर्स और वर्कर्स के बीच शक्ति संतुलन लगातार बदलता रहेगा. टास्क, रणनीति, गठजोड़ और वोटिंग के जरिए कंटेस्टेंट्स के गेम में बदलाव आएगा.

वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की कमान

इस सीजन को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. वह दूसरे सीजन में अशनीर ग्रोवर की जगह शो की मेजबानी करेंगे.

ये चेहरे भी आएंगे नजर

तेज प्रताप यादव के अलावा शो में शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, मनीष कश्यप, सारा गुरपाल, काजल राघवानी, अनीश भट्ट, राज ग्रोवर, निहारिका तिवारी, कायरा, सिवेत तोमर और रुडाकोवा के नाम शामिल हैं.

Also Read : बिहार के 15% LPG उपभोक्ताओं पर सब्सिडी का संकट, 55 लाख कंज्यूमर ने अब तक नहीं कराया ई-केवाइसी, जानें कंपनियों ने क्या कहा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन