Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव भाई तेजस्वी को देंगे दही-चूड़ा भोज का न्योता, सीएम नीतीश, राज्यपाल के साथ इन्हें भी बुलायेंगे

Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Jan 2026 11:47 AM

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव को देंगे दही-चूड़ा भोज का निमंत्रण

Tej Pratap Yadav: जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को दही-चूड़ा भोज का न्योता देंगे. इतना ही नहीं, वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ अन्य कई मंत्रियों को भी निमंत्रण देंगे.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा का भोज करायेंगे. वे इस भोज में अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को भी न्योता देंगे. यह बात तेज प्रताप यादव ने खुद ही कही है. दरअसल, तेज प्रताप यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि तेजस्वी यादव को पार्टी की तरफ से दही-चूड़ा के भोज का औपचारिक तौर पर न्योता भेजा जाएगा.

तेज प्रताप इन्हें भी देंगे न्योता

तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को भी निमंत्रण देंगे. यह मौका सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा है. इस वजह से सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया जाएगा.

दही-चूड़ा भोज को लेकर और क्या बोले तेज प्रताप?

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मकर संक्रांति को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा, 14 जनवरी को हिंदू कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. ऐसे में इस दिन जनशक्ति जनता दल की तरफ से दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया जाएगा. मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत रूप से गुड़, तिलकुट, चूड़ा और दही के साथ मनाया जाता है. इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए भोज का आयोजन होगा. इसके साथ ही इस भोज में पार्टी की तरफ से सभी लोगों को निमंत्रण दिया गया है.

बिहार की राजनीति के लिए मकर संक्रांति का दिन खास

इस तरह से मकर संक्रांति के दिन बिहार की राजनीति में एक अलग ही तस्वीर दिखने की संभावना जताई जा रही है. जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव के मुताबिक बिहार से जो भी लोग आना चाहते हैं तो वे भोज में आ सकते हैं. ऐसे में तेज प्रताप यादव की तरफ से न्योता देने पर तेजस्वी यादव आते हैं या नहीं, यह देखने वाली बात होगी. बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के त्योहार का बेहद खास महत्व होता है. इस मौके पर कई राजनीति से जुड़ी नई गतिविधियां देखने के लिए मिलती है. ऐसे में इस बार क्या कुछ होता है, यह देखना रोचक होगा.

Also Read: Bihar Electricity Bill: 1 अप्रैल 2026 से बढ़ सकता है बिजली बिल, जानिए फैसला आने पर कितना ज्यादा देना पड़ेगा पैसा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन