धनरूआ में विवाद में किशोर को मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 12:46 AM
मसौढ़ी . धनरूआ थाना के नदपुरा टोला अलीपुर गांव में पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद में गांव के संजय यादव के पुत्र 15 वर्षीय मुन्ना कुमार पर उसके पड़ोसी रंजन कुमार ने गोली चला दी.
मसौढ़ी . धनरूआ थाना के नदपुरा टोला अलीपुर गांव में पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद में गांव के संजय यादव के पुत्र 15 वर्षीय मुन्ना कुमार पर उसके पड़ोसी रंजन कुमार ने गोली चला दी. गनीमत रही कि गोली उसके हाथ को छूकर निकल गयी. हालांकि हाथ में गोली का छर्रा लगने से वह जख्मी हो गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो चुके थे. इस दौरान पुलिस ने जख्मी मुन्ना कुमार को धनरूआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया. इस संबंध में जख्मी मुन्ना की मां आरती देवी ने आरोपी स्थानीय गांव निवासी सिद्धनाथ प्रसाद के पुत्र रंजन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. रविवार की सुबह मुन्ना कुमार गांव से अलीपुर पुल के पास जा रहा था तभी वहां रंजन कुमार आ धमका और गाली गलौज करने लगा. इस पर मुन्ना कुमार ने जब विरोध किया तो रंजन ने अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर गोली चला दी जिससे वह बाल-बाल बच गया. धनरूआ थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व से आपसी विवाद चल रहा था. इसी में उक्त घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
बख्तियारपुर में गोली मार युवक को किया जख्मी
बख्तियारपुर. नगर क्षेत्र के अंबेदकर नगर संगतपुर मुहल्ले में बदमाशों ने 34 वर्षीय युवक प्रकाश कुमार को गोली मारकरं जख्मी कर दिया. घटना रविवार के रात्रि के नौ बजे के करीब की बतायी जाती है. जख्मी युवक को परिजन इलाज को लेकर स्थानीय सीएसी पहुंचें. जहां से उसे गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया है. गोली किसने और क्यों मारी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. बख्तियारपुर थानाध्यक्ष ने घटना कि पुष्टि की है. अभी तक प्राथमिकी दर्ज नही होने की सूचना नहीं है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी युवक के फर्द बयान के बाद प्राथमिकी दर्ज कि जायेगी. पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










