पटना : दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहाने गया था सन्नी, गहरे पानी में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

एआइ से बनायी गयी तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के रुसुलपुर गांव से एक दुखद खबर आई है, जहाँ बाढ़ के जमा पानी में नहाने गया एक 15 वर्षीय किशोर डूब गया. दोस्तों के साथ खेलने के दौरान यह घटना हुई. ग्रामीणों के अथक प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका.

विज्ञापन

Patna News : पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र के रुसुलपुर गांव में रविवार की शाम बाढ़ के जमा पानी में स्नान करने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान रुसुलपुर निवासी मुन्ना चौधरी के पुत्र सन्नी कुमार (15) के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.

विज्ञापन

दोस्तों के साथ स्नान करने गया था सन्नी

बताया जाता है कि सन्नी कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के बाहर जमा बाढ़ के पानी में स्नान कर रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. सन्नी को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया.

ग्रामीणों ने पानी से निकाला, तब तक हो चुकी थी मौत

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सन्नी को पानी से निकालने के लिए काफी प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया गया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन