पटना में सुशील मोदी की याद में बनेगा स्मृति स्थल, सम्राट के प्रस्ताव पर सीएम ने जताई सहमति
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Jan 2025 1:33 PM
श्रद्धांजलि सभा के दौरान सीएम नीतीश और दोनों डिप्टी सीएम
Sushil Modi Jayanti: पटना में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की जयंती पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. जहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की याद में पटना में स्मृति स्थल बनेगा.
Sushil Modi Jayanti: पटना के एसके मेमोरियल हॉल में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की जयंती पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्रीगण मौजूद थे. इस मौके पर बिहार सरकार ने दिवंगत नेता सुशील मोदी का स्मृति स्थल पटना में बनाने का निर्णय लिया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की याद में पटना में स्मृति स्थल बनेगा. CM नीतीश कुमार ने भी डिप्टी सीएम को अपनी सहमति दे दी है. जल्द ही बिहार सरकार आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा करेगी.
कार्यकर्ताओं ने किया भारत रत्न की मांग
इधर, बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी के लिए केंद्र सरकार से भारत रत्न की मांग कर दी है. पटना में पोस्टर लगाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देश की राजनीतिक में सुशील कुमार मोदी का अहम योगदान बताया है. पटना के विभिन्न चौक-चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं. जिसपर लिखा है कि सुशील मोदी को भारत रत्न दी जाए.
Also Read: सीएम नीतीश कुमार ने सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि, दोनों डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री रहे मौजूद
सुशील मोदी का योगदान देश की राजनीति में अहम
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने आज पूर्व उपमुख्यमंत्री की जयंती पर बिहार के चौक-चौराहे पर पोस्टर लगाकर उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है. पोस्टर लगाकर कहा गया है कि सुशील कुमार मोदी का योगदान देश की राजनीतिक में अहम है. उनके योगदान को लेकर पोस्टर में लिखा गया है कि तू वो हस्ती है जो बंजर में भी झील दे, बिहार की तरक्की के लिए ये खुदा एक और सुशील दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










