Sushant Singh Rajput FIR : आरोप- रिया चक्रवर्ती ने दवा का ओवरडोज देकर सुशांत को बना दिया था मानसिक रोगी

sushant singh rajput Death, FIR : (पटना) सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ में रिया चक्रवर्ती (rhea chakraborty ) का मई 2019 में इंट्री हुई थी. 11 महीने के अंदर रिया और उसके परिवार सुशांत से इतनी करीबियां बढ़ा लिये कि सुशांत अपने परिवार से ही दूर हो गया. सबसे पहले रिया ने उस फ्लैट को बदलवा दिया जिसमें सुशांत रहता था. सुशांत के पिता ने अपने आवेदन में कहा है कि रिया का कहना था कि सुशांत तुम जिस फ्लैट में रह रहे हो उसमें भूत प्रेत हैं. वह फ्लैट छुड़वाकर एयरपोर्ट के पास नये फ्लैट में ले गयी. साजिश के तहत सुशांत को मानिसक रोग की दवा दी जाने लगी. ओवरडोज दवा की खुराक ने सुशांत को एक तरह से पागल बना दिया था.
sushant singh rajput Death : पटना: (विजय सिंह की रिपोर्ट) सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के 45 दिन हो गए हैं. वैसे तो इस मामले मुंबई पुलिस 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी ये मामला सुसाइड का बताया गया है लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. पटना के राजीवनगर थाने में सुशांत के पिता केके सिंह ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराकर रिया चक्रवर्ती (rhea chakraborty) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पेश है एक स्पेशल रिपोर्ट:
सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ में रिया चक्रवर्ती का मई 2019 में इंट्री हुई थी. 11 महीने के अंदर रिया और उसके परिवार सुशांत से इतनी करीबियां बढ़ा लिये कि सुशांत अपने परिवार से ही दूर हो गया. सबसे पहले रिया ने उस फ्लैट को बदलवा दिया जिसमें सुशांत रहता था. सुशांत के पिता ने अपने आवेदन में कहा है कि रिया का कहना था कि सुशांत तुम जिस फ्लैट में रह रहे हो उसमें भूत प्रेत हैं. वह फ्लैट छुड़वाकर एयरपोर्ट के पास नये फ्लैट में ले गयी. साजिश के तहत सुशांत को मानिसक रोग की दवा दी जाने लगी. ओवरडोज दवा की खुराक ने सुशांत को एक तरह से पागल बना दिया था.
रिया उसे अपने काबू में रखती थी. उसका फोन भी अपने पास रखती थी. घरवालों के फोन करने पर रिया के घरवाले बात करते थे. बीच में एक बार सुशांत अपनी के पास हरियाणा और दिल्ली गया था लेकिन रिया दो दिन में दबाव बनाकर बुला लिया. धीरे-धीरे दवा का ऐसा असर हुआ कि सुशांत बिल्कुल बिस्तर पर रहते थे और सुस्त रहते थे. इसके बाद सुशांत की कंपनी में काम करने वाले सभी करीबी कर्मचारियों को रिया चक्रवर्ती ने धीरे-धीरे हटा दिया. उनकी जगह पर अपने कर्मचारियों को तैनात कर दिया.
Also Read: Coronavirus In Bihar: राजधानी पटना में सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार के पार
रिया चक्रवर्ती की सारी साजिश फिल्मी जगत में ऊंचाईयां पाने की थी. वह भी बड़ी फिल्म स्टार बनना चाहती थी. इसलिए जब भी सुशांत के लिए फिल्म के ऑफर आते थे तब वह खुद फोन पर बात करती थी.पिता का आरोप है कि वह डायरेक्टर से कहती थी कि मुझे फिल्म मुख्य हिरोइन का रेाल चाहिए, तभी सुशांत फिल्म साइन करेगा. इस तरह से ब्लैकमेल करती थी और सुशांत के सहारे आगे बढ़ना चाहती थी. लेकिन सुशांत की हालत ऐसी कर दी थी कि वह कुछ नहीं कर पाता था. क्योंकि रिया कहती थी कि तुम मना करोगे तो तुम्हारा मेडिकल रिपोर्ट वायरल कर दूंगी. जिससे तुम्हें लोग पागल समझेंगे.
एक समय ऐसा आया जब रिया को लगा कि सुशांत उसके हाथ से निकल जायेगा. क्योंकि सुशांत ने फिल्म इंडस्ट्रीज छोड़ने का फैसला कर लिया था. वह केरल में आर्गेनिक खेती करना चाहते थे. उसने अपने दोस्त महेश से बात भी कर लिया था. लेकिन रिया ने इस प्लान को खारिज कर दिया. क्योंकि उसकी प्लानिंग सुशांत के साथ बड़ी हिरोइन बनने की थी.
जब रिया को लगा कि सुशांत अब बेकार हो गया है तब वह सुशांत का एटीएम कार्ड, पासवर्ड, बैंक से जुड़े दस्तावेज लेकर निकल गयी. जिस समय सुशांत से वह दूर हुई, उस समय सुशांत के पास पैसे भी कम थे इस नाते वह और परेशान हो गया. अब आरोप लगा है कि रिया ने सुशांत का 50 करोड़ रुपया गबन कर ली है.
रिया ने जाते-जाते सुशांत की सिकरेट्ररी दिशा को बना दिया था. लेकिन जब दिशा को पूरी घटना की जानकारी हुई तो वह डर गयी. आरोप है कि इसलिए दिशा ने सुसाइड कर लिया. वहीं इससे सुशांत काफी डर गये. आरोप खुद पर आने से वह डरते थे. इसलिए उन्होंने भी सुसाइड कर लिया.
Posted By : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




