Coronavirus In Bihar: राजधानी पटना में सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार के पार

Srinagar: A doctor collects sample from a man for COVID-19 test in a 'Red Zone' area of Bemina during ongoing nationwide lockdown, in Srinagar, Thursday, April 30, 2020. (PTI Photo/S. Irfan) (PTI30-04-2020_000121A)
पटना: राजधानी पटना के सिविल सर्जन भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. मंगलवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. वह होम आइसोलेशन में चले गये हैं. फिलहाल उनका कामकाज अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी देखेंगे.पटना में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. जिले में कोरोना मरीजों की संख्या अब सात हजार के पार हो गयी है. हालांकि थोड़ी राहत की बात यह रही कि जिले में चार दिनों के बाद मंगलवार को पांच सौ से कम मरीज मिले हैं. इससे पहले लगातार चार दिनों तक पांच सौ से ज्यादा मरीज मिल रहे थे.

मंगलवार को जिले से 409 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही जिले में अब तक मिले कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 7,394 हो गयी है. सोमवार को यह आंकड़ा 6,985 था. वहीं कोरोना को हरा कर 4,139 मरीज ठीक हो चुके हैं. जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 3,212 है जबकि अब तक जिले के 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है. मंगलवार को मिले पाॅजिटिव मरीजों में राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, पटना सिटी, गुलजारबाग, फुलवारी शरीफ, अनीसाबाद, शास्त्रीनगर, जगदेव पथ, दानापुर आदि के मरीज अच्छी संख्या में शामिल हैं.
पीएमसीएच में रोजाना बड़ी संख्या में अस्पताल से जुड़े और बाहरी लोग कोरोना पाॅजिटिव के रूप में सामने आ रहे हैं. यहां मंगलवार को हुई जांच में कुछ समय पर पीएमसीएच से रिटायर हुए एनेस्थिसिया के सीनियर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही यहां के कई अन्य कर्मियों में भी कोरोना मिलने की सूचना है.
वहीं यहां से मंगलवार को कुल 366 कोरोना संदिग्धों के टेस्ट हुए. इसमें से 233 आरटीपीसीआर से हुए टेस्ट थे और शेष एंटीजन से हुए. इनमें से कुल 68 सैंपल पॉजिटिव पाये गयें. वहीं इसके कोविड वार्ड में मंगलवार को कुल 30 मरीज भर्ती थे. वहीं, मंगलवार को आइजीआइएमएस में संस्थान के 105 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया. इसमें 20 पाॅजिटिव आये हैं. इन पॉजिटिवों में यहां भर्ती मरीज और यहां के कर्मी शामिल हैं. आइजीआइएमएस की लैब में मंगलवार को कुल 555 सैंपलों की जांच हुई जिसमें से कुल 140 पाॅजिटिव पाये गये है. ये विभिन्न जिलों के हैं.
Posted By : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए