छात्रा के साथ छेड़खानी और उसके दोस्त के साथ मारपीट करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय के सायंस कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी व उसके दोस्त के साथ मारपीट करने के आरोप में छात्र सीमांत आर्य उर्फ सोनू पटेल को पीरबहोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय के सायंस कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी व उसके दोस्त के साथ मारपीट करने के आरोप में छात्र सीमांत आर्य उर्फ सोनू पटेल को पीरबहोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वह वैशाली जिले का रहने वाला है. हालांकि वह कदमकुआं के नया टोला में रह कर पढ़ाई करता है. इसके खिलाफ एक छात्र ने पीरबहोर थाने में केस दर्ज कराया था. उसने पुलिस को जानकारी दी थी कि 12 नवंबर 2025 को वह एक महिला मित्र के साथ सायंस कॉलेज में बात कर रहा था. इसी दौरान सीमांत आर्य उर्फ सोनू पटेल और अंकित भारद्वाज वहां पहुंचा और उसकी महिला मित्र से छेड़खानी की. जब इसका विरोध किया तो उन दोनों ने मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया. छात्र के बयान पर पीरबहोर थाने में सोनू पटेल व अंकित के खिलाफ में 12 नवंबर 2025 को केस दर्ज किया गया था. इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली सोनू पटेल छात्र संघ के चुनाव को लेकर सक्रिय है. सोनू एक छात्र संघ से भी जुड़ा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की और पटना कॉलेज के समीप से गिरफ्तार कर लिया. पीरबहोर पुलिस ने सोनू पटेल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन