कैंपस : जनसंख्या वृद्धि विषय पर भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

गंगा देवी महिला कॉलेज में छात्राओं के लिए जनसंख्या वृद्धि पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
संवाददाता, पटना गंगा देवी महिला कॉलेज में छात्राओं के लिए जनसंख्या वृद्धि पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कॉलेज की प्राचार्या प्रो रिमझिम शील की अध्यक्षता में यह आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों से 20 से ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया. जज के तौर पर डॉ आभा अखौरी, डॉ अनिता सिन्हा और डॉ प्रेमांशी जयदेव थीं. प्रतियोगिता में पहला स्थान शुभांगी कुमारी, दूसरा स्थान श्रुति वर्मा और तीसरा स्थान अंजलि कुमारी को मिला. कार्यक्रम का संचालन सेहत केंद्र की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ दीक्षा सिंह ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




