पटना: ससुराल में डेढ़ माह से रह रहे दामाद की संदिग्ध स्थिति में मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पटना के दीघा में ससुराल में रह रहे एक फर्नीचर कारीगर गोलू कुमार की संदिग्ध मौत हो गई है. देर रात भाई को फोन कर उसने ससुराल वालों द्वारा मारपीट का आरोप लगाया था.

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना के दीघा थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी के समीप ससुराल में करीब डेढ़ माह से रह रहे दामाद गोलू कुमार उर्फ सोनू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. गोलू मूल रूप से समस्तीपुर का रहने वाला था और पेशे से फर्नीचर बनाने का काम करता था. मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एफएसएल टीम से जांच करायी गयी, समस्तीपुर का था युवक

दीघा पुलिस के अनुसार, फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं हुई है. मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. घटनास्थल की एफएसएल टीम से जांच करायी गयी है.

भाई को देर रात किया था फोन, कहा- ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं

मृतक के बड़े भाई सचिन ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 12:30 बजे गोलू ने उसके मोबाइल पर फोन किया था. इस दौरान वह काफी डरा हुआ था. उसने बताया था कि ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. इसके बाद गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे गोलू के ससुर ने फोन कर बताया कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.

परिजनों का आरोप-जिस फोन से कॉल किया वह गायब है

सूचना मिलने के बाद सचिन और परिवार के अन्य सदस्य पटना पहुंचे. सचिन ने पुलिस को यह भी बताया कि जिस मोबाइल नंबर से गोलू ने देर रात फोन किया था, वह मोबाइल अब गायब है. उसने अपनी भाभी पर भी अक्सर झगड़ा और विवाद करने का आरोप लगाया है.

काम नहीं चलने पर ससुर ने पटना बुलाया था

परिजनों के अनुसार, गोलू फर्नीचर बनाने का काम करता था, लेकिन काम ठीक से नहीं चलने के कारण उसकी आमदनी नहीं हो पा रही थी. इसके बाद उसके ससुर ने उसे अपने साथ ई-रिक्शा चलाने के लिए पटना बुलाया था. पिछले करीब डेढ़ माह से वह ससुराल में ही रह रहा था.

पुलिस सभी आरोपों और परिस्थितियों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के मूल कारण और मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


विज्ञापन
नितीश कुमार

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन