ट्रेनों के ठहराव के लिए अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 09 Apr 2025 11:37 PM

विज्ञापन

patna news: मोकामा. कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों का ठहराव मोर स्टेशन पर शुरू करने के लिए बुधवार को आमरण अनशन पर सामाजिक कार्यकर्ता बैठ गये.

विज्ञापन

मोकामा. कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों का ठहराव मोर स्टेशन पर शुरू करने के लिए बुधवार को आमरण अनशन पर सामाजिक कार्यकर्ता बैठ गये. मोकामा पश्चिमी जिप सदस्य कुमार नवनीत हिमांशु के नेतृत्व में गांधीवादी विरोध शुरू हुआ है. जिसमें मोर स्टेशन पर टाटा सुपर एक्सप्रेस, कोशी एक्सप्रेस, भागलपुर इंटरसिटी और अन्य ट्रेनों का ठहराव की मांग तेज हो गयी है. मांगों के समर्थन में भारी तदात में ग्रामीणों की भीड़ जुटी है. दूसरी ओर कन्हायपुर हॉल्ट पर किऊल पटना पैसेंजर, मेकरा हॉल्ट पटना देवघर पैसेंजर और किऊल पटना पैसेंजर का ठहराव करने की भी मांग है. जिप सदस्य कुमार नवनीत हिमांशु ने आरोप लगाया कि वह कई बार ट्रेनों के ठहराव के लिए पत्र लिख चुके हैं, लेकिन आमजनों के हित में ट्रेनों के ठहराव की मांग को अनसुनी कर दिया गया. विवश होकर गांधीवादी तरीके से विरोध जता रहे हैं. मांग पूरी होने तक वह आमरण अनशन पर अडिग रहेंगे.

सीनियर सिटीजन एसो ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

नौबतपुर. बृद्धजनों, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह करने, रेलवे द्वारा बंद की गयी वरिष्ठ नागरिकों के किराये मद में रियायत सुविधा पुनः बहाल करने, नौबतपुर में वृद्धाश्रम का निर्माण करने, पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर वरिष्ठ नागरिकों का वृद्धापेंशन फार्म जमा कराने, नौबतपुर बाजार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की स्थानीय इकाई का एक शिष्टमंडल बुधवार को स्थानीय बीडीओ से मिला और ज्ञापन सौंपा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन