Bihar Assembly Election 2025: चिराग पासवान के सांसद की बड़ी भविष्यवाणी, सिर्फ 8 महीने बाद विलुप्त हो जाएगा इंडी अलायंस
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Feb 2025 2:21 PM
सांसद शांभवी चौधरी
Bihar Assembly Election 2025: चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास हो रहा है. इंडी गठबंधन वाले सवाल उठाते रहें, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद उनका कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा.
Bihar Assembly Election 2025: सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव इंडी गठबंधन के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा. इस चुनाव के बाद यह गठबंधन विलुप्त हो जाएगा. बिहार में एनडीए को कोई दिक्कत नहीं है. बिहार के समस्तीपुर में गुरुवार को एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के बाद सांसद शांभवी चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में अब तक जितने भी संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन हुए हैं, उनमें समस्तीपुर टॉप टू और टॉप तीन में है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रदेश में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी.
बिहार में तेज होगा विकास का रफ्तार
शांभवी चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही उपचुनाव में भी एनडीए ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की है. जितने भी एनडीए के घटक दल हैं, पूरी मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हैं. समस्तीपुर की सांसद ने कहा कि अब तक बिहार में जो विकास की रफ्तार है, चुनाव के बाद उससे भी तेज गति से बिहार का विकास होगा.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद
मंत्रिमंडल विस्तार पर क्या बोलीं
नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए शांभवी चौधरी ने कहा कि यह पहले से तय था, इसमें कोई नई बात नहीं है. विधायकों की संख्या के अनुसार यह पद मिलना था. यह डिबेट का विषय नहीं है. विपक्ष सही अर्थों में फैक्ट और डाटा पर बात ही नहीं करता है, एनडीए गठबंधन के लोग फैक्ट पर बात करते हैं. इंडी गठबंधन के लोग बस लोगों को दिग्भ्रमित करते रहते हैं। लोगों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है. विपक्ष को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए से पहले की सरकार ने बिहार को गर्त में पहुंचा दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार सभाओं में बिहार को मजबूत करने की बात कर रहे हैं, तो हम लोग बिहार में एनडीए को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










