बाबा साहेब के अपमान मामले में शाहनवाज हुसैन ने लालू को घेरा, कहा- विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता...

सैयद शाहनवाज हुसैन (फाइल फोटो)
Shahnawaz Hussain: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिन पर लालू प्रसाद ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है. बाबा साहेब से प्यार करने वाले लोग इस घटना को नहीं भूलेंगे.
Shahnawaz Hussain: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने जन्मदिन पर बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है. जिसे बिहार की जनता कभी नहीं भूलेगी. यह बातें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कही. उन्होंने कहा कि राजद के मन में बाबा साहेब के प्रति सम्मान नहीं है. अगले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता इसका बदला जरूर लेगी. बाबा साहेब से प्यार करने वाले लोग इस घटना कभी नहीं भूलेंगे.
मनोज झा पर भी कसा तंज
राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने एक लेख के माध्यम से देश के लिए एक नए स्वतंत्रता आंदोलन की मांग की है. इस पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने मनोज झा पर हमला किया. उन्होंने कहा कि मनोज झा बताएं कि लालू प्रसाद यादव किससे स्वतंत्र होना चाहते हैं. मनोज झा राज्यसभा के सांसद हैं, पढ़े-लिखे आदमी हैं. उन्हें किससे आजादी चाहिए.
देश का बढ़ रहा कद
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. परमाणु संपन्न पाकिस्तान में घुसकर मारने वाला देश है. पीएम मोदी को जी-7 में विशेष तौर पर बुलाया गया है. यह देश के बढ़ते कद का प्रतीक है. बावजूद इसके मनोज झा को आजादी का अलग आंदोलन चाहिए. उन्हें किससे आजादी चाहिए?
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद
ज्ञात हो कि 11 जून 2025 को लालू यादव ने अपना 78वां जन्मदिन मनाया था. इस जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैस जिसमें लालू यादव एक कुर्सी पर बैठे हैं. वहीं सामने रखी दूसरी कुर्सी पर उन्होंने अपना पैर रखा है. तभी एक समर्थक बाबा साहेब अंबेडकर की एक तस्वीर लेकर आता है और पास खड़े होकर फोटो खिंचवाता है. वीडियो के वायरल होते ही आरजेडी और लालू यादव आलोचना के शिकार होने लगे.
इसे भी पढ़ें: Patna News: 30 करोड़ की लागत से बना कॉमन सर्विस सेंटर, थियेटर से लेकर ओपन एयर कैफे तक का उठा पाएंगे लुत्फ
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




