बिहार : पीएमसीएच के सात डॉक्टर कोरोना संक्रमित, एम्स में एक सिपाही व अधिकारी की मौत
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Jun 2020 5:56 AM
राजधानी पटना में रविवार को 32 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले. इनमें पीएमसीएच के सात डॉक्टर व एक टेक्नीशियन भी शामिल हैं. वहीं पटना एम्स में भर्ती जक्कनपुर थाना में तैनात मसौढ़ी निवासी होमगार्ड जवान सहित एक पासपोर्ट अधिकारी की मौत कोरोना से हो गयी.
पटना : राजधानी पटना में रविवार को 32 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले. इनमें पीएमसीएच के सात डॉक्टर व एक टेक्नीशियन भी शामिल हैं. पीएमसीएच व सिविल सर्जन कार्यालय के सूत्रों के अनुसार इन संक्रमित डॉक्टरों में स्त्री एवं प्रसुती विभाग की पांच जूनियर डॉक्टर और दो अन्य विभाग के डॉक्टर हैं. दो दिन पहले मंदिरी मुहल्ले में रहने वाले पीएमसीएच के एनेस्थीसिया विभाग के एक जूनियर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. शनिवार को उनके छह परिजन भी संक्रमित पाये गये थे.
पटना एम्स में भर्ती जक्कनपुर थाना में तैनात मसौढ़ी निवासी होमगार्ड जवान सहित एक पासपोर्ट अधिकारी की मौत कोरोना से हो गयी. कोरोना के नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार ने बताया कि जिस होमगार्ड जवान (51 वर्ष) की मौत हुई है, उनका शूगर की बीमारी का इलाज चल रहा था. वहीं, दिल्ली से आये पासपोर्ट अधिकारी (44 वर्ष) काे पहले से हृदय का रोग था. दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत एम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के दौरान हुई है. वहीं, चार नये मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसमें एक दो साल की बच्ची की भी शामिल है और उसके माता-पिता भी पहले से ही संक्रमित हो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं. इसके अलावा मधुबनी और समस्तीपुर निवासी 57 वर्षीय दो मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है. साथ ही नालंदा मेडिकल कॉलेज से एम्स आये एक मरीज की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.
अब रोज साढ़े पांच हजार से अधिक जांच
राज्य में अब प्रतिदिन साढ़े पांच हजार से अधिक सैंपलों की जांच हो रही है. पिछले 24 घंटे में 5,778 सैंपलों की जांच की गयी. 19 जून को 5,586 व 18 जून को 5,978 सैंपलों की जांच हुई. मालूम हो िक राज्य में अब तक एक लाख 56 हजार 926 सैंपलों की जांच हो चुकी है.बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,682 तक पहुंच गयी है. रविवार को 179 नये केस मिले. वहीं, पिछले 24 घंटे में 264 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए. अब तक 5,631 (73.30%) ठीक हो चुके हैं. वहीं, पटना एम्स में मसौढ़ी के एक होमगार्ड जवान और जहानाबाद के पासपोर्ट अधिकारी की मौत हो गयी. इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़ कर 51 हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










