पीयू : सीनेट के 15 सदस्यों के लिए दो मई को होगा चुनाव

Author Ajay kumar
Updated:
विज्ञापन
पीयू : सीनेट के 15 सदस्यों के लिए दो मई को होगा चुनाव

पटना विश्वविद्यालय की ओर से सीनेट के 15 शिक्षक सदस्यों के पद के लिए दो मई को चुनाव होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय की ओर से सीनेट के 15 शिक्षक सदस्यों के पद के लिए दो मई को चुनाव होगा. चुनावी मैदान से शिक्षकों के नाम वापस लेने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से फाइनल कैंडिडेट की सूची जारी कर दी गयी है. इसमें ग्रुप ए में जेनरल कैटेगरी के दो पदों के लिए डॉ मनोज प्रभाकर और डॉ विजेता सिंह उम्मीदवार हैं. वहीं ग्रुप बी में जेनरल कैटेगरी में एक पद के लिए डॉ अखिलेश कुमार गुप्ता और डॉ सत्येंद्र दत्ता मिश्रा उम्मीदवार हैं. इनके अलावा एसटी कैटेगरी का पद खाली रह गया है. वहीं एसटी कैटेगरी के लिए डॉ बिनय सोरेन शामिल हैं. वहीं ओबीसी कैटेगरी में एक पद के लिए डॉ दिलीप कुमार और डॉक्टर शिवशंकर सिंह मैदान में हैं. वहीं ग्रुप डी जेनरल कैटेगरी के दो पदों पर डॉ नकी अहमद जॉन और डॉ मो जियाउल हसन उम्मीदवार हैं. इसके अलावा ग्रुप इ जेनरल कैटेगरी में डॉ सलीम जावेद, शशि रंजन प्रकाश और डॉ सोवन चक्रवर्ती मैदान में हैं. वहीं यूनिट टू के एससी कैटेगरी में एक पद के लिए डॉ वाल्मीकि राम, दीप नारायण कुमार, डॉ प्रेम प्रकाश पंकज और डॉ रिशु राज शामिल हैं. इसके अलावा एसटी के एक पद के लिए डॉ सुपन प्रसाद सिंह और ओबीसी के दो पद खाली रह गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajay Kumar

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन