बिहार की पावर ट्रांसमिशन कंपनी को स्कॉच गोल्ड अवार्ड

बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीटीसीएल) को बिजली और ऊर्जा क्षेत्र में प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है.
संवाददाता, पटना बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीटीसीएल) को बिजली और ऊर्जा क्षेत्र में प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है. स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) में आइटी आधारित समस्त (एसएमएएसटी) परियोजना मॉड्यूल के सफल कार्यान्वयन के लिए कंपनी को यह पुरस्कार मिला है. स्कॉच पुरस्कार सरकारी निकायों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है. बिजली कंपनी ने बताया है कि समस्त मॉड्यूल के द्वारा एसएलडीसी राज्य की बिजली प्रणाली के एकीकृत संचालन को सुनिश्चित कर रहा है. बिहार एसएलडीसी ने 4100 से अधिक एबीटी मीटर्स को समस्त (शेड्यूलिंग अकाउंटिंग मीटरिंग एंड सेटलमेंट ऑफ ट्रांजेक्शन) सिस्टम के साथ एकीकृत किया है, जो बिना किसी कठिनाई के मीटर डेटा विश्लेषण और मीटर डेटा की रिपोर्टिंग समय में कमी में सुधार करने में मदद करता है. समस्त की सहायता से रखरखाव गतिविधियों के अनुकूल प्रबंधन के कारण बिजली की बाधाएं न्यूनतम हो गयी हैं. इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है. इसके माध्यम से ट्रांसमिशन लॉस की समय पर और सटीक गणना कर सकते हैं. इस डाटा का उपयोग ट्रांसमिशन सिस्टम में सुधार की योजना और विश्लेषण के लिए किया जाता है. ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ट्रांसमिशन के सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवार्ड ऊर्जा प्रक्षेत्र में बिहार के बढ़ते कदम का सूचक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




