85% से अधिक संपत्ति बनाने वाले कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी पर EOU की कार्रवाई, पटना-रोहतास समेत 5 जिलों में रेड

Updated:
विज्ञापन
कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी

कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी

रोहतास जिले के सासाराम में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है. लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में 6 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. शुरुआती जांच में 1 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

Sasaram EOU Raid : रोहतास जिले के सासाराम में आर्थिक अपराध इकाई (EOU ) ने बड़ी कार्रवाई की. जिले में तैनात लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी शुरू की. गुरुवार सुबह EOU की टीम ने अभियंता के 6 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया. इस कार्रवाई के बाद विभागीय और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

1 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का आरोप

शुरुआती जांच में एक करोड़ 19 लाख 98 हजार 534 रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित की है. जांच एजेंसी के मुताबिक यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 85.05 प्रतिशत अधिक है. इसी आधार पर विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करने के बाद आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई शुरू की. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है.

EOU की इस रेड से इलाके में हड़कंप मच गया है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है.

WhatsApp Image 2026-07-30 at 12.25.33 PM (1).jpeg

पटना से लेकर सासाराम तक छापेमारी

जानकारी के अनुसार, पटना और रोहतास समेत कई जगहों पर एक साथ रेड चल रही है. जिन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें शामिल हैं- मुजफ्फरपुर, पटना, डेहरी, सासाराम और बांका.

पटना के दानापुर स्थित अपार्टमेंट में तलाशी

जानकारी के मुताबिक, दानापुर के विजय सिंह यादव पथ स्थित आदमपुर के वीनस पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 405 और आशोपुर स्थित वीनस इम्पायर के फ्लैट नंबर 1301 समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है.

WhatsApp Image 2026-07-30 at 1.09.27 PM.jpeg
कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी का दानापुर स्थित अपार्टमेंट

कई जिलों में एक साथ दबिश

मुजफ्फरपुर के महमाया स्थान स्थित उनके ससुराल में EOU की टीम तलाशी कर रही है.

सासाराम स्थित उनके सरकारी कार्यालय में भी टीम पहुंची. टीम के पहुंचते कार्यालय ही हड़कंप मच गया. वहीं डेहरी ऑन सोन स्थित सरकारी आवास और बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत पैतृक गांव पीपरडीह में भी तलाशी अभियान चल रहा है.

arvind-chaudhary-eou-raid-1.png

आर्थिक अपराध इकाई का केस दर्ज

सूत्रों से मिली जानकारी के सत्यापन के बाद कार्यपालक अभियंता अरविन्द कुमार चौधरी के खिलाफ ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. EOU थाना कांड संख्या-15/26, दिनांक 29 जुलाई 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.

अधिकारियों के मुताबिक, विश्वसनीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई थी, जिसमें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं.

दस्तावेजों और संपत्ति की हो रही जांच

छापेमारी के दौरान विभिन्न ठिकानों से दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और अन्य महत्वपूर्ण सबूतों की जांच की जा रही है. टीम यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध संपत्ति किस तरह अर्जित की गई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका हो सकती है.

अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

इलाके में चर्चा का विषय बनी कार्रवाई

इस कार्रवाई के बाद सासाराम और आसपास के इलाकों में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. लोग इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं.

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सभी ठिकानों पर तलाशी का काम जारी है.


विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन