ePaper

Sarkari Naukri 2022: बिहार में डॉक्टर व इंजीनियर समेत कई पदों पर होगी बंपर बहाली, जानिये नये साल की वैकेंसी

Updated at : 24 Dec 2021 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2022: बिहार में डॉक्टर व इंजीनियर समेत कई पदों पर होगी बंपर बहाली, जानिये नये साल की वैकेंसी

Sarkari Naukri 2022: बिहार में डॉक्टर और इंजीनियर समेत कई पदों पर नियुक्ति नये साल 2022 में होने वाली है. कई नियुक्तियों से जुड़े परिणाम अदालत की प्रक्रिया के तहत पेंडिंग है जबकि कई नये विज्ञापन भी जारी होने वाले हैं.

विज्ञापन

बिहार में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की कई संभावनाएं नये साल में मिलने वाली है. नव वर्ष 2022 में प्रदेश में डॉक्टर और इंजीनियर समेत कई विभागों में कर्मचारी से लेकर अधिकारी बनने तक का मौका मिलने वाला है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग के द्वारा जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति का भी रास्ता इस साल साफ होगा, इसकी पूरी संभावना है. वहीं बड़ी संख्या में आयुष डॉक्टर भी सूबे में बहाल किये जाएंगे.

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने इस साल यानी 2021 की शुरुआत में जूनियर इंजीनियर (जेइ) नियुक्ति के लिए काउंसेलिंग की. इसका रिजल्ट भी तैयार हो गया, लेकिन मामला अदालत में लंबित होने के कारण इसका रिजल्ट नहीं जारी हो सका है. अब नये साल 2022 में इसका परिणाम सामने आने की संभावना है. इसके अंतर्गत अलग-अलग विभागों में करीब 6300 सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकैनिकल विभाग के जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति (je vacancy in bihar) होने वाली है.

बिहार में आयुष चिकित्सकों की भी नियुक्ति (ayush doctor vacancy in bihar) नये साल में होने वाली है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग करीब चार हजार आयुष डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाल चुका है. इसकी काउंसेलिंग भी आने वाले साल में ही होगी. काउंसेलिंग के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा और प्रदेश में बड़ी संख्या में आयुष डॉक्टर बहाल किये जाएंगे.

Also Read: Sarkari Naukri 2022: बिहार में 17 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, जानिये किन विभागों में होगी बहाली…

बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC) के तहत भी नये साल में नियुक्ति की प्रक्रिया जारी रहेगी. अभी 67वीं संयुक्त परीक्षा के प्री एग्जाम का आयोजन फरवरी 2022 या उसके बाद होना है. वहीं नये साल में ही बीपीएससी फिर से नये विज्ञापन निकालने वाला है. 68वीं संयुक्त परीक्षा के लिए नये आवेदकों की तैयारी शुरू हो गयी है. अगस्त 2022 के बाद नयी बहाली को लेकर भी विज्ञापन सामने आने की संभावना है.

अधिकारियों के अलावा नये साल में इंटर पास छात्रों के लिए भी नौकरी के मौके होंगे. बीएसएससी द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा का विज्ञापन अगले वर्ष जनवरी में निकालेगा. करीब 3 हजार वैकेंसी इसमें आने की संभावना है. लगभग ढाई हजार रिक्तियां आयोग को मिल चुकी हैं.

ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए भी अगले साल वैकेंसी सामने आने वाली है. जिसमें करीब दो हजार रिक्तियां रहने की संभावना है, जिनमें से लगभग डेढ़ हजार रिक्तियां आयोग के पास पहुंच चुकी हैं.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन