'बीजेपी में शामिल होने के लिए कतार में हैं कांग्रेसी', बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी का दावा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Mar 2026 3:17 PM

विज्ञापन

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी

Bihar BJP: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोले. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेता भाजपा में आने को बेताब हैं और बंगाल में ममता सरकार की विदाई तय है.

विज्ञापन

Bihar BJP: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार बंगाल की जनता बदलाव के मूड में है और भाजपा को मौका देने का मन बना चुकी है. सरावगी ने कहा कि चुनाव के समय ममता बनर्जी भगवान राम और रामनवमी की बात करती हैं, लेकिन बाकी समय उनकी राजनीति अलग रहती है. उन्होंने आरजी कर अस्पताल मामले की पीड़ित की मां को भाजपा द्वारा टिकट दिए जाने का भी समर्थन किया.

संजय सरावगी ने कहा कि यह एक सही कदम है. इससे पीड़ित परिवार को न्याय की आवाज उठाने का मौका मिलेगा. अगर वह चुनाव जीतती हैं, तो विधानसभा में मजबूती से अपनी बात रखेंगी और ऐसे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएंगी.

संजय बोले- गलत कामों का समर्थन कर रही मौजूदा सरकार

संजय सरावगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठ एक बड़ा मुद्दा है. बांग्लादेशी और रोहिंग्या को वहां जगह दी जा रही है, जिससे स्थानीय संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कुछ गलत कामों को छुपकर समर्थन दिया जा रहा है, जिससे जनता नाराज है. उनका आगे कहा कि इस बार बंगाल की जनता ममता सरकार को हटाने का मन बना चुकी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिखरा है पूरा विपक्ष

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सरावगी ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस के नेता भाजपा में आने के लिए तैयार बैठे हैं. बिहार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हाल में कांग्रेस के कुछ विधायक गायब रहे. ये पार्टी की मौजूदा स्थिति बताती है. एक तरफ एनडीए पूरी तरह एकजुट है, वहीं दूसरी ओर यूपीए बिखरा हुआ नजर आ रहा है.

इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर लोगों में डर फैलाया. उन्होंने कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव की खबरों के बाद पेट्रोल और गैस को लेकर अफवाहें फैलाई गईं. इससे लोगों में घबराहट बढ़ी और पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग गई.

इसे भी पढ़ें: पटना से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम का मिजाज, 27, 28 और 29 मार्च को इन जिलों में होगी भारी बारिश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन