बिहार कैबिनेट विस्तार में दिख सकता है बड़ा सरप्राइज, निशांत कुमार समेत कई नए चेहरे आज लेंगे शपथ

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में आज सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथ समारोह को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है. भाजपा और जदयू के कई नेताओं को देर रात फोन कर सूचना दी गई.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सम्राट सरकार में किन नेताओं को मंत्री पद मिलेगा. देर रात कई विधायकों को फोन कर शपथ समारोह में शामिल होने की सूचना दी गई है.

भाजपा और जदयू अपने-अपने कोटे से एक-एक सीट फिलहाल खाली रख सकते हैं. बताया जा रहा है कि भाजपा के 14 और जदयू के 13 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री समेत सम्राट सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या 34 तक पहुंच जाएगी.

भाजपा कोटे से इन नेताओं के नाम चर्चा में

भाजपा की तरफ से जिन नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है, उनमें राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद और अरुण शंकर प्रसाद के नाम शामिल हैं.

जदयू कोटे से निशांत कुमार पर सबसे ज्यादा चर्चा

जदयू खेमे में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर है. जानकारी के मुताबिक उन्हें भी शपथ ग्रहण के लिए फोन आया है. जदयू की संभावित सूची में निशांत कुमार के अलावा श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, बुलो मंडल, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, जमा खान और अशोक चौधरी के नाम शामिल बताए जा रहे हैं.

सहयोगी दलों के खाते में क्या आएगा

एनडीए के सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने जा रही है. एलजेपी (रा) की ओर से संजय पासवान और संजय सिंह मंत्री बन सकते हैं. हम पार्टी से संतोष सुमन और आरएलएम से दीपक प्रकाश को मंत्री पद मिलने की चर्चा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गांधी मैदान में होगा भव्य शपथ समारोह

गांधी मैदान में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की गई है. कार्यक्रम में एनडीए के कई बड़े नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: जदयू विधायक पप्पू पांडेय के बाहुबली भाई सतीश पांडेय के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन