जदयू विधायक पप्पू पांडेय के बाहुबली भाई सतीश पांडेय के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

Updated:
विज्ञापन

जद यू विधायक पप्पू पांडेय ,उनके भाई सतीश पांडेय $ परिवार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

JDU MLA Pappu Pandey: गोपालगंज जिले के कुचायकोट से जदयू विधायक पप्पू पांडेय के बाहुबली भाई सतीश पांडेय के घर पर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया है.कुचायकोट के थानेदार दर्पण सुमन पुलिस टीम और बैंड बाजा के साथ हथुआ थाना इलाके के नया गांव तुलसिया पहुंच कर इश्तिहार चश्पा किया है. पप्पू पांडेय,उनके भाई सतीश पांडेय, सीए राहुल तिवारी को साजिश करने और भू-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप था. इस मामले में कोर्ट ने विधायक पप्पू पांडेय और उनके सीए की गिरफ्तारी को 7 में तक रोक दिया है. वही इस मामले में सतीश पांडेय की तलाश पुलिस को है.

विज्ञापन

JDU MLA Pappu Pandey: गोपालगंज जिले के कुचायकोट से जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के बाहुबली भाई सतीश पांडेय के आवास पर पुलिस ने इश्तिहार चश्पा किया है . कुचायकोट के थानेदार दर्पण सुमन पुलिस टीम और बैंड बाजा के साथ हथुआ थाना इलाके के नया गांव तुलसिया पहुंच कर इश्तिहार चश्पा किया है.

विज्ञापन

एमपी एमएलए कोर्ट के ऑर्डर पर इश्तहार चिपकाया गया

पुलिस ने बुधवार को ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र पांडेय ने एमपी एमएलए कोर्ट से सतीश पांडेय के खिलाफ इश्तहार का आर्डर लिया था. कुचायकोट थाने में 2 अप्रैल को मीरगंज थाना इलाके के सेमरा गांव के रहने वाले जितेंद्र राय ने अपने मालिक के बेलवा स्थित जमीन पर गोलीबारी कर कब्जा करने का आरोप लगाया था.

कोर्ट ने विधायक पप्पू पांडेय और उनके सीए की गिरफ्तारी को 7 मई तक के लिए रोक दिया

जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई कुख्यात रहे सतीश पांडेय, सीए राहुल तिवारी को साजिश करने और भू-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया था. इस मामले में कोर्ट ने विधायक पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी की गिरफ्तारी पर 7 मई तक के लिए रोक लगा दिया है. वही इस मामले में सतीश पांडेय की तलाश पुलिस को है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन