Road Accident Video: पटना की सड़क पर बेकाबू इनोवा ने 8 लोगों को कुचला, तीन की हालत गंभीर

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
patna
patna

Road Accident: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इनोवा कार में कई लोगों को टक्कर मारी है. सुयश नाम के युवक ने लोगों को टक्कर मारी है. घटना में हुए तीन लोगों की हालत गंभीर, पीएमसीएच में भर्ती. चालक युवक गिरफ्तार.

विज्ञापन

Road Accident: पटना. तेज रफ्तार इनोवा कार ने बेली रोड पर हाईकोर्ट से डाकबंगला के बीच रविवार की रात करीब 9:30 बजे कई गाड़ियों में टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोग जख्मी हो गये, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में पीएमसीएच भेजा गया. तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वही आक्रोशित लोगों ने कार को वोल्टास मोड के पास पकड़ लिया और चालक को बाहर निकाल जम कर पिटाई कर दी. इससे चालक सयश गौतम टिकमानी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गुस्साये लोगों ने इनोवा कार को सड़क पर पलट दिया और आग लगाने का प्रयास करने लगे.

कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला

हालत बेकाबू होता देख कोतवाली, बुद्धानगर कॉलोनी समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से जख्मी लोगों में बाइक सवार दंपती व मनेर का बिंदेश शामिल है. वहीं, अन्य घायलों में तौफिर, मो आसिफ, भूषण, फकीरा पासवान (ठेला चालक), अमित और सुरेश शामिल है. इन लोगों को गार्डिनर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार चालक की पहचान बैंक रोड स्थित गोविंद टिकमानी के बेटे सयश गौतम टिकमानी के रूप में हुई है. गोविंद मेटल कारोबारी है. घटना के बाद एडिशन ट्राफिक एसपी आलोक कुमार सिंह व गांधी मैदान ट्रैफिक थानेदार बजेश कुमार चौहान भी पहुंचे. घायलों के परिजनों ने कोतवाली थाने में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

धक्का मार भागने के कम में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सयश पटेल नगर स्थित ऊर्जा स्टेडियम से फुटबॉल खेल कर बैंक रोड स्थित घर लौट रहा था. इसी दौरान राजवंशी नगर के पास उसने एक बाइक चालक को धक्का मार दिया. घटना के बाद लोगों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया. लोगों को पीछे आता देख वह भागने के क्रम में हाईकोर्ट के पास बाइक सवार दंपती को रौंद दिया. इस घटना मे दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वही उसके बाद वहां से वह भागते हुए इनकम टैक्स गोलंबर से सोना मेडिकल तक रास्ते ठेला चालक, कार, बाइक को ठोकते हुए विद्यापति मार्ग में घुस गया, लेकिन रास्ता ब्लॉक होने के कारण गाड़ी फंस गया. वहां से फिल्मी स्टाइल मे गाड़ी को बैक कर डाकबंगला की ओर बढ़ने लगा.

कार के चक्के में फंसा युवक का हाथ, घसीटा

विद्यापति मार्ग में चंपारण मीट हाउस के पास इनोवा चालक बैक कर भागने के चक्कर में बाइक सवार को धक्का मार दिया, जिससे उसका हाथ कार के चक्के मे फंस गया. चालक कार को बिना रोके भागने लगा और चक्के में फंसा युवक को वोल्टास मोड़ तक घसीट दिया. आक्रोशित लोगों ने बताया कि नौ बजे या उससे पहले शहर के सारे ट्रेफिक पोस्ट से ट्रेफिक पुलिसकर्मी चले जाते है. शहर के व्यस्तम इलाकों में रात करीब 12 बजे तक ट्रेफिक पुलिस को होना चाहिए. वही, थानों के पुलिसकर्मियों ने भी कहा कि चेकपोस्ट के पास 12 बजे तक ट्रेफिक पुलिस की डयूटी होनी चाहिए.

Also Read: Road in Bihar: बिहार को मिला एक और एक्सप्रेसवे, 4000 करोड़ की लागत से बनेगा नारायणी-गंगा कॉरिडोर

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन