Road accident: राजधानी पटना में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

Updated:
विज्ञापन

Road accident राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिरी में रहने वाले रामजी कुमार अपनी पत्नी कुंती देवी के साथ रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई.

विज्ञापन

राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिरी में रहने वाले रामजी कुमार अपनी पत्नी कुंती देवी के साथ रविवार को बाइक से नालंदा से पटना आ रहे थे. इस क्रम में पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के समीप बेकाबू अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतकों के परिजन शंभू कुमार ने बताया कि दोनों पति-पत्नी अपने गांव मैदी से पटना लौट रहे थे, इस दौरान दीदारगंज टोल प्लाजा महादेव स्थान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नालंदा (Nalanda) जिले के मैदी निवासी रामजी कुमार और उनकी पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन