ED-SVU के रडार पर अब रिशु श्री का नेटवर्क, अधिकारियों से लेकर रिश्तेदारों तक की लिस्ट तैयार, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 May 2026 11:24 AM

विज्ञापन

रिशु श्री की फाइल फोटो, SVU की छापेमारी के दौरान की तस्वीर

Rishu Shri Case: रिशु श्री केस में ईडी और एसवीयू की जांच तेज हो गई है. पूछताछ में कई IAS अफसरों, इंजीनियरों और रिश्तेदारों के नाम सामने आए हैं, जिससे पूरे सिस्टम में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन

Rishu Shri Case: ठेकेदार और लाइजनर रिशु श्री के मामले में जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं. ईडी और एसवीयू इस केस की गहराई से जांच कर रही हैं. 30 अप्रैल 2025 को एसवीयू ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था. इसके बाद 27 मई को मीठापुर स्थित घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया.

जांच के दौरान रिशु श्री से पूछताछ में कई बड़े नाम सामने आए हैं. इनमें IAS योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा जैसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इसके बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी और कई बड़े इंजीनियर भी जांच के दायरे में आए हैं. आरोप है कि इन अधिकारियों को रिशु श्री से फायदा मिला है.

कई विभागों के अधिकारी रडार पर

एसवीयू और ईडी अब इन सभी अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी में हैं. जरूरत पड़ने पर इनके खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है. जिन विभागों में रिशु श्री की कंपनियां काम करती थीं, उनकी भी जांच हो रही है. एजेंसियों ने संबंधित विभागों की सूची तैयार कर ली है.

रिश्तेदारों और कर्मचारियों की भी जांच

एसवीयू ने रिशु श्री के रिश्तेदारों और कर्मचारियों की सूची भी तैयार की है. ईडी की जांच में भी इनके नाम सामने आए हैं. अब इन सभी से पूछताछ होगी. रिशु की पत्नी रितंभरा उसकी दो कंपनियों में 50-50% की भागीदार और डायरेक्टर हैं. आरोप है कि इन कंपनियों के जरिए घूस का पैसा ट्रांसफर किया गया.

डमी डायरेक्टर और करोड़ों के ट्रांजैक्शन का खुलासा

जांच में यह भी सामने आया है कि रिशु श्री ने अपने भाई चिन्मय प्रिय को एक कंपनी में डमी डायरेक्टर बनाया था. एक अन्य कंपनी के खाते से 1.60 करोड़ रुपये उसके छोटे भाई शुभम श्री के खाते में ट्रांसफर हुए. एसवीयू के अनुसार यह पैसा घूस की कमाई से जुड़ा हो सकता है. अब शुभम, धर्मेंद्र और अन्य रिश्तेदार भी जांच के दायरे में हैं.

कर्मचारियों की लिस्ट भी तैयार

रिशु श्री के कई कर्मचारियों और सहयोगियों के नाम भी सामने आए हैं. इनमें संतोष, पवन, साहिल, रंजीत, जितेंद्र, श्याम गुप्ता, मिथिलेश और कुमकुम जैसे नाम शामिल हैं. इन सभी से भी पूछताछ होगी.

पुराने केस से जुड़ते गए तार

इस पूरे मामले की शुरुआत 2023 के एक एफआईआर से हुई थी. बाद में ईडी और एसवीयू ने अलग-अलग मामलों में जांच शुरू की. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, रिशु श्री का नाम भी जुड़ता गया. फिलहाल ईडी और एसवीयू के पास कई पुख्ता सबूत हैं. आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और केस दर्ज होने की संभावना है. जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं.

Also Read: बिहार में बस और ऑटो यात्रा हुई महंगी, सरकारी बसों का किराया 10-15% बढ़ा, प्राइवेट बस और ऑटो भी बढ़ाएंगे दाम

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन