औरंगाबाद में दाखिल-खारिज के लिए पैसे मांग रहे थे राजस्व कर्मचारी, डीएम के निर्देश पर लिया गया एक्शन

Updated at : 24 Feb 2023 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद में दाखिल-खारिज के लिए पैसे मांग रहे थे राजस्व कर्मचारी, डीएम के निर्देश पर लिया गया एक्शन

राजस्व कर्मचारी निर्मल सिंह पर दाखिल खारिज करने के एवज में अवैध राशि की मांग करने का आरोप लगाया गया है. साथ में शिकायत कर्ता द्वारा दाखिल खारिज का आवेदन, अस्वीकृत दाखिल खारिज की प्रति, लगान रशीद इत्यादि भी उपलब्ध कराया गया है.

विज्ञापन

औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड की ग्राम पंचायत रामपुर के राजस्व कर्मचारी निर्मल सिंह को दाखिल-खारिज के लिए अवैध राशि मांगे जाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है. जिला प्रशासन को इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की गयी है. जिला प्रशासन द्वारा शिकायत एवं संलग्न दस्तावेजों की जांच करायी गयी है.

जिला प्रशासन को मिली थी अवैध राशि की मांग किए जाने की शिकायत

डीपीआरओ के हवाले से डीएम ने बताया है कि नवीनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत रामपुर के काड़ी गांव के एक व्यक्ति द्वारा दाखिल खारिज में व्यवधान करने एवं अवैध राशि की मांग किए जाने की शिकायत जिला प्रशासन को की गई थी. जिला प्रशासन द्वारा शिकायत एवं संलग्न दस्तावेजों की जांच करायी गयी.

शिकायत कर्ता ने साक्ष्य भी कराया उपलब्ध

शिकायत में रामपुर पंचायत के हल्का राजस्व कर्मचारी निर्मल सिंह पर दाखिल खारिज करने के एवज में अवैध राशि की मांग करने का आरोप लगाया गया है. साथ में शिकायत कर्ता द्वारा दाखिल खारिज का आवेदन, अस्वीकृत दाखिल खारिज की प्रति, लगान रशीद इत्यादि भी उपलब्ध कराया गया है. उपरोक्त सभी साक्ष्यों के आधार पर निर्मल सिंह पर लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होता है.

Also Read: बिहार के खिलाड़ियों को नीतीश कुमार का तोहफा, SDO-DSP के पद पर सीधे मिलेगी नौकरी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश

डीएम द्वारा उपरोक्त मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 का नियम-9 (2) के तहत राजस्व कर्मचारी निर्मल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया एवं विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अपर समाहर्ता को निदेशित किया गया कि मामले की संपूर्ण जांच करें और यदि अन्य व्यक्ति भी इसमें शामिल है तो उन पर भी कार्रवाई की अनुशंसा करें तथा कर्मी के विरुद्ध शीघ्र विभागीय कार्रवाई पूर्ण कर नौकरी से बर्खास्तगी सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन