पटना में रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर के बंद घर में 10 लाख से अधिक की चोरी, CCTV का DVR भी ले गए चोर

Updated:
विज्ञापन

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime: पटना सिटी के आलमगंज में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर के घर से 10 लाख रुपये से अधिक के सोने के आभूषण और नकदी चोरी हो गए। चोर सीसीटीवी का DVR भी साथ ले गए।

विज्ञापन

Patna Crime: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र की बिरसा आदिवासी कॉलोनी स्थित बिस्कोमान कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोलकाता गए थे परिवार के सदस्य

पीड़ित रिटायर्ड रेलवे अभियंता अजय कुमार सिन्हा के पुत्र अश्विनी कुमार ने आलमगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि एक जुलाई को उनके पिता अजय कुमार सिन्हा, मां और बड़े भाई के साथ कोलकाता गए थे. घर में ताला लगा हुआ था. इसी दौरान छह जुलाई को घर में चोरी होने की सूचना मिली.

घर लौटे तो बिखरा मिला सामान

अश्विनी कुमार ने बताया कि वह उस समय भागलपुर में थे. सूचना मिलने के बाद जब घर पहुंचे तो देखा कि पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

सोने के आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ

पीड़ित के अनुसार चोर सोने के तीन नेकलेस, दो पुरुष अंगूठियां, एक महिला अंगूठी, कान की बाली सहित अन्य स्वर्ण आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए. परिवार के अन्य सदस्यों के लौटने के बाद ही चोरी गए सामान की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी.

CCTV का DVR भी साथ ले गए चोर

वारदात को अंजाम देने के बाद चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनके खिलाफ कोई सबूत न बच सके. पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ: पटना में दो माह पहले लिए थे सात फेरे, अब एक साथ उठी नवविवाहित दंपती की अर्थी, पुलिस जांच में जुटी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन