आज निकलेगा 300 विशेषज्ञ चिकित्सकों का रिजल्ट
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2020 6:19 AM
बिहार तकनीकी सेवा आयोग सोमवार की देर शाम तक 300 विशेषज्ञ चिकित्सकों का रिजल्ट प्रकाशित कर देगा. आयोग के द्वारा दो हजार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होनी है, जिसके लिए पिछले वर्ष विज्ञापन निकाला गया था
पटना : बिहार तकनीकी सेवा आयोग सोमवार की देर शाम तक 300 विशेषज्ञ चिकित्सकों का रिजल्ट प्रकाशित कर देगा. आयोग के द्वारा दो हजार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होनी है, जिसके लिए पिछले वर्ष विज्ञापन निकाला गया था. पिछले वर्ष के अंत में ही इनकी काउंसेलिंग पूरी हो चुकी थी और इस वर्ष लॉकडाउन से पहले रिजल्ट प्रकाशित होना था. लेकिन, लॉकडाउन की घोषणा के कारण पूरी प्रक्रिया रुक गयी. लॉकडाउन के लंबा चलने व कोरोना के कारण चिकित्सकों की बढ़ी जरूरत को देखते हुए अब आयोग ने कई चरणों में बारी-बारी से इनका रिजल्ट प्रकाशित करने का निर्णय लिया है.
योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने से 800 पद रह जायेंगे खाली आयोग के सूत्रों ने बताया है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के 2000 पदों में से केवल 1200 पर ही बहाली होगी. क्योंकि, शेष 800 पदों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाये हैं. कई विभागों में रिक्त पदों से कम संख्या में आवेदन आये. कई में आवेदन आये तो अभ्यर्थी काउंसेलिंग में शामिल ही नहीं हुए. कई अभ्यर्थियों के आवेदन वांछित योग्यता नहीं रहने के कारण खारिज कर दिये गये. तीन दिनों बाद प्रकाशित होगी 300 चिकित्सकों की अगली लिस्ट काउंसेलिंग में योग्य पाये गये 1200 अभ्यर्थियों में 100 की पहली लिस्ट चार-पांच दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग को आयोग की ओर से भेजी जा चुकी है.
जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर भी इसे डाला जायेगा. सोमवार को दूसरी लिस्ट भेजी जायेगी. उसके तीन दिनों बाद 300 चिकित्सकों की तीसरी लिस्ट भेजी जायेगी. बचे 500 चिकित्सकों की भी 20 मई तक रिजल्ट प्रकाशित कर विभाग को अनुशंसा कर दी जायेगी. माह के अंत में निकलेगा नर्सों का रिजल्टमई माह के अंत तक नर्सों का रिजल्ट भी निकलेगा. 9462 नर्सों की नियुक्ति के लिए पिछले वर्ष ही आवेदन लिया गया था और इनकी काउंसेलिंग भी हुई थी. मार्च अंत तक इसका रिजल्ट प्रकाशित होना था.
लेकिन, लॉकडाउन के कारण सब रुक गया. अब इस पर 20 मई के बाद से आयोग दोबारा काम शुरू करेगा और 31 मई तक रिजल्ट प्रकाशित होगा.कोट20 तक दे देंगे सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों का रिजल्ट 300 विशेषज्ञ चिकित्सकों का रिजल्ट तैयार है. इसे आज शाम या कल दिन में हम स्वास्थ्य विभाग को भेज देंगे. चरणबद्ध ढंग से 20 मई तक विशेषज्ञ चिकित्सकों का पूरा रिजल्ट दे दिया जायेगा अजय कुमार चौधरी, अध्यक्ष, बिहार तकनीकी सेवा आयोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










