जेल से कब तक बाहर आएंगे बिहार के प्रदर्शनकारी, पटना हाईकोर्ट के वकील से जानिए पूरा प्रोसेस

Updated:
विज्ञापन

हाईकोर्ट के वकील शिवांदन भारती

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरकार ने प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने का निर्देश दिया है. लेकिन क्या आदेश आते ही छात्र जेल से बाहर आ जाएंगे? जानिए कानूनी प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Bihar Student Arrest : सरकार की ओर से प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने का निर्देश जारी किए जाने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या आदेश जारी होते ही सभी छात्र जेल से बाहर आ जाएंगे. कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ऐसा तत्काल संभव नहीं है.

विज्ञापन

पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता शिवानंद भारती के अनुसार, छात्रों की रिहाई के लिए एक निर्धारित प्रशासनिक और न्यायिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

सभी जिलों के डीएम को पत्र जारी करेगी सरकार

वकील के मुताबिक, सबसे पहले सरकार के प्रधान सचिव सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को पत्र जारी करेंगे. इसके बाद संबंधित जिलाधिकारी अपने-अपने जिले के लोक अभियोजक (PP) को आवश्यक निर्देश देंगे.

लोक अभियोजक संबंधित न्यायालय या मजिस्ट्रेट के समक्ष सरकार का पक्ष रखकर रिहाई का आदेश (रिलीज ऑर्डर) प्राप्त करेंगे. न्यायालय से रिलीज ऑर्डर जारी होने के बाद इसे संबंधित जेल अधीक्षक को भेजा जाएगा.

रिलीज ऑर्डर के बाद रिहा होंगे छात्र

जेल अधीक्षक को रिलीज ऑर्डर मिलने के बाद ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी और उसके बाद छात्रों को जेल से रिहा किया जाएगा.

अधिवक्ता शिवानंद भारती ने स्पष्ट किया कि सरकार की घोषणा महत्वपूर्ण है, लेकिन छात्रों की रिहाई कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संभव होगी. इसलिए आदेश जारी होने के तुरंत बाद सभी छात्रों का जेल से बाहर आना आवश्यक नहीं है. आगे वीडियो में देखें पूरी बातचीत...

इसे भी पढ़ें : आधी रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था व छात्र कार्रवाई पर उठाए सवाल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन